MP CG Times
Breaking News Exclusive
अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा? अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

: पुष्पराजगढ़ में क्रेशर बने जी के जंजाल ! ओवरलोड ट्रकों से जर्जर हो रहीं सड़कें, अवैध खदानों से बेहिसाब पत्थर, गिट्टी लोड दौड़ रहीं गाड़ियां, सरस्वती माइनिंग समेत क्रेशरों की भरमार, एक्शन से खौफ खा रहा सिस्टम ?

पुष्पराजगढ़ में क्रेशर बने जी के जंजाल ! ओवरलोड ट्रकों से जर्जर हो रहीं सड़कें, अवैध खदानों से बेहिसाब पत्थर, गिट्टी लोड दौड़ रहीं गाड़ियां, सरस्वती माइनिंग समेत क्रेशरों की भरमार, एक्शन से खौफ खा रहा सिस्टम ?

पुष्पराजगढ़। एमपी का अनूपपुर एक ऐसा जिला है, जहां पत्थरों की भरमार है. यही वजह है कि खदानें भी अधिक है. जब खदानें ज्यादा होंगी, तो गाड़ियां भी सड़कों पर ज्यादा दौड़ेंगी. जिससे सड़कों पर भी भार पड़ेगा. बड़े और ओवरलोड वाहनों की वजह से सड़क भी उखड़ेंगी. जिससे परेशानी आम जनता को होगी, लेकिन इससे खनिज विभाग और परिवहन विभाग को क्या फर्क पड़ता है ? क्योंकि उनका जेब तो गर्म हो ही रहा है, जनता की परेशानी से क्या लेना देना ? इसीलिए तो कहते हैं कि एक बार पुष्पराजगढ़ में जिस अधिकारी की पोस्टिंग हो गई, वो दोबारा जाने का नाम नहीं लेता है. यहां मलाईदार कुर्सी के साथ मान और सम्मान भी भोली भाली जनता से मिलता है. तब भला यहां से कौन अधिकारी जाना चाहेगा.

कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति खैर अब मुद्दे की बात पर आते है. पुष्पराजगढ़ के ग्रामीण इलाकों में जगह जगह पर क्रेशर चल रहे हैं, जिसके लिए पत्थर खदान भी खोदे गए है. जहां से रोजाना भारी मात्रा में बोल्डर पत्थर निकाले जा रहे हैं. जिन्हें क्रेशर तक ले जाने ट्रैक्टर और डंपर का इस्तेमाल किया जाता है. क्षमता से अधिक मटेरियल भरकर डंपर, ट्रक और ट्रैक्टर निकलते हैं, बावजूद इसके कार्रवाई नहीं होती है. कभी कभार ही एक-दो ट्रेक्टर, डंपरों को पकड़कर थाने में खड़ा कर दिया जाता है. पुष्पराजगढ़ में मौत बांट रहा क्रेशर: प्लांट में मजदूर को लगा करंट, जल गए शरीर के अंग, अस्पताल में गिन रहा सांसें, न मदद और न कराया इलाज, पढ़िए सरस्वती मिनरल्स के काले कारनामे ओवरलोड वाहनों से उखड़ रहीं सड़कें लेकिन लगातार कार्रवाई नहीं होने से ओवरलोड वाहनों का निकलना बंद नहीं हो रहा है. अवैध खदानों से पत्थर और क्रेशर से गिट्टी लोड गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रहीं है. दिन भर में करीब 100 ट्रक गुजरते हैं. इससे शासन का करोड़ों रुपए जो कि सड़कों के निर्माण में लगाया गया, वो बर्बाद हो रहा है. सड़कें धस रही है, गड्ढे हो रहे हैं. बसही से लेकर छत्तीसगढ़ बार्डर तक रोड दब गया है. ओवर लोड की वजह से ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी हो रही. ओवरलोड वाहनों की वजह से उखड़ रहीं सड़कों को लेकर ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अफसरों की मिलीभगत से माफिया के हौसले बुलंद हैं. पुष्पराजगढ़ में बौना पड़ा सिस्टम ? बेखौफ है खनन माफिया, क्रेशरों के अनगिनत अवैध खदानें, खेत हो गए बंजर, सड़क पर उतरे ग्रामीण, कलेक्टर के जांच आदेश को ठेंगा ? खनिज संपदा को लूट रहा माफिया दरअसल, हम बात कर रहे हैं पुष्पराजगढ़ के ताली-दोनिया पंचायत की, जहां करीब 6 क्रेशर संचालित हैं, जिनके पास कई अवैध तरीके से खदानें हैं, जहां से बेतहाशा पत्थरों की खुदाई होती है. खनिज संपदा को लूटा जा रहा है. सरकारी खजाने को खाली किया जा रहा है. राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, लेकिन मजाल है कि खनिज विभाग इधर आंख उठाकर देख ले. पुष्पराजगढ़ में अनकंट्रोल हुए क्रेशर संचालक: अफसरों की नाकामी से 10 की जगह 60 फीट अवैध खनन, नहीं करा पा रहे खनिज नियमों का पालन, आखिर माजरा क्या है साहब ? ग्रामीण और कई सरपंच जता रहे विरोध सरस्वती माइनिंग स्टोन क्रेशर और सरस्वती मिनरल्स स्टोन क्रेशर के मालिक जेठू है. जो कि इस क्षेत्र का सबसे बड़ा माफिया है. क्रेशर और पत्थर खदानों का ग्रामीण और सरपंच सब विरोध करते हैं लेकिन होता कुछ भी नहीं है. ग्राम पंचायत अमगवां सरपंच चैन सिंह धुर्वे, ग्राम पंचायत लपटी सरपंच जवाहर सिंह पाटले, ग्राम पंचायत दोनिया सरपंच जोगवती सिंह, ग्राम पंचायत ताली सरपंच चंद्रभान सिंह और ग्राम पंचायत पमरा के सरपंच कलशिया बाई इसका विरोध जता रहे. कहां सो रहा खनिज विभाग ? पुष्पराजगढ़ का सीना चीर रहा माफिया, अवैध क्रेशरों का संचालन, बेखौफ पत्थरों का उत्खनन, रोजाना बारूदी धमाके, साहब किसको कितना कमीशन ? खनिज विभाग के नियमों को माफिया दिखा रहा ठेंगा तमाम नियमों को ताक पर रखकर क्रेशर और पत्थर खदानों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन खनिज विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है. कार्रवाई तो दूर अधिकारी झांकने भी नहीं पहुंचते हैं. कहीं न कहीं अधिकारियों से सांठगांठ और कमीशनखोरी के चलते कार्रवाई नहीं होती. ऐसा ग्रामीणों का आरोप है. नियम कायदे गरीब और छोटे तबके के लोगों के लिए रहता है, क्योंकि बड़े लोग या कहें की माफिया जैसों के किए तो कोई नियम ही नहीं होता है. वो जैसा चाहे वैसा कर सकते हैं. या फिर नियमों को खरीद लिया जाता है. कैसे पुष्पराजगढ़ हो रहा खोखला ? जयप्रकाश शिवदासानी उर्फ जेठू पुष्पराजगढ़ में एक छोटे से पत्थर खदान का मालिक हुआ करता था, लेकिन देखते ही देखते सेटिंग जुगाड़ पैसे के दम और गरीब आदिवासियों का शोषण करते हुए पुष्पराजगढ़ एक के बाद एक कई क्रेशरों का मालिक बन बैठा. सूत्र बताते हैं कि जेठू सेठ की माइनिंग और पुलिस में अच्छी खासी रकम देकर अवैध उत्खनन और परिवहन का काम दिन रात चलता है. छत्तीसगढ़ से आकर मध्यप्रदेश अनूपपुर ज़िले में माइनिंग विभाग के अधिकारियों और पुलिस अधिकारी का खुला संरक्षण मिलना अपने आप में सवाल खड़ा करता है. ब्लास्ट से दहल रहा पुष्पराजगढ़: हैवी ब्लास्टिंग से पानी टंकी में आई दरारें, रोजाना धरती का सीना चीर रहे क्रेशर, आंख में पट्टी बांध बैठा प्रशासन, कहीं सांठगांठ तो नहीं ? खनिज संसाधनों का अत्यधिक दोहन जिले के पठार क्षेत्र में लगभग हर गांव में अवैध पत्थर की खदानें मिल जाएंगी. जहां स्टोन क्रशर संचालित होते हैं. पत्थर की इन खदानों का अवैध उत्खनन कर खनन माफिया राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहा है. दूसरी ओर खनन विभाग माफिया से गठजोड़ कर सरकार को गच्चा दे रहा है. अवैध खनन की शिकायत पर भी खनन विभाग आंख पर पट्टी बांध कर सो जाता है. जांच के नाम पर लिफाफे का इनाम ? राजेंद्रग्राम के पठार क्षेत्र के कोने-कोने में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है, लेकिन खनन माफिया के खिलाफ खनन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. इन खनन माफियाओं और स्टोन क्रेशर संचालकों के पास कई अवैध खदानें हैं, जो दिखावटी लीज से हटकर अवैध खनन के लिए संचालित हैं. बताया जा रहा है कि जांच के नाम पर अधिकारी लिफाफा लेकर जाते हैं. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?

अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?

MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश

MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए

वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन