MP CG Times
Breaking News Exclusive
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts? नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत, 25 घायल : CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी 20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts? नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत, 25 घायल : CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी 20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क

: पुष्पराजगढ़ में बौना पड़ा सिस्टम ? बेखौफ है खनन माफिया, क्रेशरों के अनगिनत अवैध खदानें, खेत हो गए बंजर, सड़क पर उतरे ग्रामीण, कलेक्टर के जांच आदेश को ठेंगा ?

पुष्पराजगढ़ में बौना पड़ा सिस्टम ? बेखौफ है खनन माफिया, क्रेशरों के अनगिनत अवैध खदानें, खेत हो गए बंजर, सड़क पर उतरे ग्रामीण, कलेक्टर के जांच आदेश को ठेंगा ?

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में माफिया बेलगाम है. खनिज संपदा का बेखौफ दोहन जारी है. यूं कहें कि खनन माफिया क्रेशर संचालकों को सिस्टम से संरक्षण मिल गया है. ग्रामीण अंचलों में अनगिनत अवैध खदानें हैं. पठार क्षेत्र के कोने-कोने में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है, लेकिन खनन विभाग लिफाफे तले मलाई छान रहा है. सिस्टम की नाकामी के कारण पुष्पराजगढ़ का सीना चीरा जा रहा है. खनिज संपदा का बेतहाशा दोहन हो रहा है. खेत बंजर पड़ रहे हैं. पानी की परेशानी बढ़ गई है. अब थक हारकर किसान और ग्रामीण सड़क पर आ गए हैं.

पुष्पराजगढ़ में अनकंट्रोल हुए क्रेशर संचालक: अफसरों की नाकामी से 10 की जगह 60 फीट अवैध खनन, नहीं करा पा रहे खनिज नियमों का पालन, आखिर माजरा क्या है साहब ? खनिज संपदा को लूट रहा माफिया दरअसल, हम बात कर रहे हैं पुष्पराजगढ़ के ताली-दोनिया पंचायत की, जहां करीब 6 क्रेशर संचालित हैं, जिनके पास कई अवैध तरीके से खदानें हैं, जहां से बेतहाशा पत्थरों की खुदाई होती है. खनिज संपदा को लूटा जा रहा है. सरकारी खजाने को खाली किया जा रहा है. राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, लेकिन मजाल है कि खनिज विभाग इधर आंख उठाकर देख ले. कहां सो रहा खनिज विभाग ? पुष्पराजगढ़ का सीना चीर रहा माफिया, अवैध क्रेशरों का संचालन, बेखौफ पत्थरों का उत्खनन, रोजाना बारूदी धमाके, साहब किसको कितना कमीशन ? किसानों के खेत पड़े बंजर हमारी टीम ने जब ग्रामीण इलाकों का जायजा लिया तो धूल, ध्वनि प्रदूषण औऱ ज्यादातर खेत बंजर नजर आए. किसान और ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिला. क्रेशरों के धूल की वजह से किसानों के खेत बंजर पड़ गए हैं. फसल का उत्पादन कम हो गए हैं. पानी का स्त्रोत लेवल कम हो गया है, जिससे आप पास के लोगों को पानी की परेशानी हो रही है. अनूपपुर का सीना चीर रहा माफिया: ठेका कंपनी का काला कारोबार, नदी में रेत का अवैध उत्खनन, मशीन लगाकर लाखों का चूना, कलेक्टर साहब सांठगांठ से चल रहा कारोबार ? बारूदी धमाकों ने बढ़ाई पानी की परेशानी क्रेशर संचालक बड़े पैमाने पर अवैध खदानों की खुदाई करा रहे हैं, जिससे बारूदी धमाके का सहारा लिया जाता है. भारी मात्रा में ब्लास्टिंग होती है, जिससे इलाका दहल जाता है. कई मर्तबा लोगों के घरों में पत्थर गिरते हैं. कई बार तो देखने को मिला है कि घरों पर दरारें पड़ जाती है. ताली दोनिया इलाके में क्रेशरों का भरमार है, जहां भारी मात्रा में पत्थरों को ट्रक और ट्रैक्टर के माध्यम से ले जाया ताजा है, लेकिन खनिज विभाग के अधिकारी झांकने तक नहीं आते, क्योंकि लिफाफे और चढ़ावे की कहानी हो रही है. ब्लास्ट से दहल रहा पुष्पराजगढ़: हैवी ब्लास्टिंग से पानी टंकी में आई दरारें, रोजाना धरती का सीना चीर रहे क्रेशर, आंख में पट्टी बांध बैठा प्रशासन, कहीं सांठगांठ तो नहीं ? नाकाम सिस्टम से हताश किसान हमारी टीम ने जब गांव के लोगों से बातचीत की तो राधा बाई, पुनिया बाई, रामकली, दिलीप, उदय सिंह समेत कई लोगों ने क्रेशर संचालकों की मनमानी और अवैध खदानों की कहानी बताई. लोगों का कहना है कि जब क्रेशर चलते हैं, तो इलाका धुआं-धुआं हो जाता है. आवाज से लोग परेशान हो जाते हैं. धूल के कारण बीमारी की जद में आ रहे हैं. सड़कों का बुराहाल कर दिया है. खेत बंजर हो रहे हैं. किसानों की शिकायत पर जांच के आदेश अनूपपुर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने शिकायत के आधार पर जांच के निर्देश दिए थे, जिसके बाद जांच करने टीम पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि जांच टीम जांच नहीं की, बल्कि स्टोन क्रेशरों के पक्ष में ही बोलने लगे. ग्रामीणों ने कहा कि जांच के नाम पर कलेक्टर के आदेश का मजाक बना रहे थे. खनन माफिया और अधिकारियों का सेटिंग चलता है, जिससे क्रेशरों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है. वहीं मामले में ताली सरपंच चंद्रभान सिंह ने कहा कि गांव के लोग और किसानों में हताशा है. किसानों के खेत बंजर हो रहे हैं. पानी का स्त्रोत नीचे जा रहा है. बड़ी तादाद में हैवी ब्लास्टिंग की जाती है. कई खदानें यहां अवैध हैं, इसके बाद भी प्रशासन कार्रवाई करने से गुरेज खा रहा है. सिस्टम के हाथ कांप रहे हैं. सब सांठगांठ से चल रहा है.

बहरहाल, पुष्पराजगढ़ में वैसे भी माफिया का मायाजाल है, जिसके सामने सिस्टम बौना पड़ गया है. रोज बारूदी धमाके हो रहे हैं. मध्यप्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति माफिया के पैरों तले जमीन चाट रही है. अवैध खनन, परिवहन और बारूदी धमाके आम बात हैं. खनिज विभाग और माफिया की सांठगांठ ने पुष्पराजगढ़ को खोखला बना दिया है. अब देखने वाली बात है कि इन दोहनकर्ताओं पर कब कार्रवाई होती है ?

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई

गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई

खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां

खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां

गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया

गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन