शहडोल के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग : ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा
Beohari Railway Station Fire: Track Machine Coach Catches Fire, Major Accident Averted: एमपी के शहडोल के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन (Beohari Railway Station) पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास खड़ी रेलवे ट्रैक मशीन की एक बोगी में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।
आग लगते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तेजी दिखाते हुए करीब डेढ़ घंटे में, साढ़े 4 बजे तक आग पर काबू पा लिया। अगर थोड़ी भी देर होती, तो आग दूसरी बोगियों तक फैल सकती थी।

Track Machine Coach में लगी आग
स्टेशन के साइडिंग ट्रैक पर चार कोच वाली ट्रैक मशीन खड़ी थी। इसी दौरान ECO 994129 नंबर कोच में अचानक आग भड़क उठी। राहत की बात ये रही कि उस वक्त बोगी के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही फंदे से लगाई फांसी : KISS करते इंस्टाग्राम पर फोटो डाली; युवक की 15 दिन बाद थी शादी; डबल सुसाइड की वजह होश उड़ाने वाली
Cause Suspected: शॉर्ट सर्किट की आशंका
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जिया उल हक और RPF अधिकारी गिरीश कुमार मिश्रा ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
इसे भी पढ़ेंः MP में सन्नाटा, साजिश और फायरिंग : जीजा के भाई के प्यार में पागल माशूका की क्रूरता, मैसेज-इशारा और पीठ पर दागी गई गोली, पत्नी ने लिखी कत्ल की स्क्रिप्ट
Situation Under Control: अब हालात सामान्य
रेलवे अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल स्टेशन पर स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस और रेलवे की टीम अब आग लगने की असल वजह की जांच में जुटी है।
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कुएं में लाश की सीक्रेट कहानी : क्या किसी ने मारकर फेंक दी लाश; लाठी-जूते दिखे तो पुलिस को बुलाया, कांटे से निकाला शव
विधायक फुंदेलाल बोले- आदिवासी परिवार 5 बच्चे पैदा करें : आबादी घटी तो आरक्षण पर असर पड़ेगा; मार्को ने खुद के 2 बच्चों पर दी यह सफाई, क्या है आपकी राय?
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
अनूपपुर BIG BREAKING : बाइकों की टक्कर में मासूम समेत 3 की मौत; 4 गंभीर घायल, सड़क खून से लाल पड़ी
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन