Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

: Trump ने Putin-Zelensky से बात की: बोले- जंग रोकने के लिए जल्द चर्चा होगी; अमेरिका ने कहा- यूक्रेन को NATO में शामिल नहीं करेंगे

Russia Ukraine War Donald Trump Vladimir Putin Zelensky | NATO: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध समाप्त करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से फ़ोन पर बात की। ट्रंप ने पुतिन से करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के देशों का दौरा करने पर सहमति जताई। ट्रंप ने मीडिया से कहा कि मेरी और राष्ट्रपति पुतिन की टीमों के बीच तुरंत बातचीत शुरू करने पर सहमति बनी है। हम सऊदी अरब में मिलेंगे। ट्रंप ने यूक्रेन में फिर से आम चुनाव कराने का आह्वान किया। दूसरी ओर, ट्रंप प्रशासन ने यूक्रेन को बड़ा झटका दिया है। बेल्जियम में नाटो मुख्यालय में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने साफ़ कर दिया कि अमेरिका अब यूक्रेन को पहले की तरह बड़ी आर्थिक और सैन्य सहायता नहीं देगा। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप यूक्रेन की नाटो में सदस्यता का समर्थन नहीं करते। हेगसेथ ने कहा कि अब यूक्रेन के लिए 2014 से पहले की अपनी सीमाओं पर लौटना असंभव है। अमेरिका रूस के साथ किसी भी शांति समझौते के लिए यूक्रेन में सेना नहीं भेजेगा। पुतिन ने ट्रंप को मॉस्को आने का न्योता दिया रॉयटर्स के अनुसार, ट्रंप ने विदेश मंत्री मार्को रुबियो, सीआईए निदेशक जॉन रैटक्लिफ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज, राजदूत और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ को वार्ता का नेतृत्व करने का निर्देश दिया है। क्रेमलिन के अनुसार, पुतिन और ट्रंप ने करीब डेढ़ घंटे तक टेलीफोन पर बात की और मिलने पर सहमति जताई। अपनी बातचीत के दौरान पुतिन ने ट्रंप को मॉस्को आने का न्योता भी दिया है। रूस के साथ जमीन का आदान-प्रदान करने को तैयार हैं ज़ेलेंस्की एक दिन पहले यानी 11 फरवरी को यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा था कि युद्ध रोकने के लिए यूक्रेन रूस के साथ जमीन का आदान-प्रदान करने को तैयार है। ब्रिटिश अखबार द गार्जियन को दिए इंटरव्यू में ज़ेलेंस्की ने कहा था कि अगर ट्रंप रूस और यूक्रेन को एक मंच पर लाने में सफल होते हैं, तो यह संभव है। ज़ेलेंस्की ने यह भी माना कि वे अमेरिकी मदद के बिना युद्ध नहीं लड़ सकते। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो कहते हैं कि यूरोप अमेरिका के बिना भी यूक्रेन की रक्षा कर सकता है। लेकिन यह सच नहीं है। अमेरिका के बिना यूक्रेन की सुरक्षा संभव नहीं है। यूक्रेन ने 7 महीने तक रूसी जमीन पर कब्जा किया है यूक्रेन ने अगस्त 2024 में रूस के कुर्स्क पर हमला किया था और करीब 1300 वर्ग किलोमीटर इलाके पर कब्जा कर लिया था। हालांकि, रूस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए खोई हुई जमीन का करीब आधा हिस्सा वापस हासिल कर लिया। हालांकि, ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन अभी भी रूस के एक बड़े इलाके पर कब्जा किए हुए है। वह इसका इस्तेमाल रूस से निपटने के लिए करेगा। ज़ेलेंस्की ने कहा कि हम उनकी जमीन के बदले अपनी जमीन लेंगे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि बदले में यूक्रेन रूसी कब्जे से कौन सा इलाका मांगेगा। इस सवाल के जवाब में ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की हर जमीन उनके लिए महत्वपूर्ण है। फिलहाल उन्होंने किसी खास जगह के बारे में नहीं सोचा है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन