: शानदार पुष्पराजगढ़ SDM साहब ! पत्थरों की दूसरे राज्य में तस्करी करते 3 डंफर जब्त, लीज कहीं का और खदान कहीं और, रोजाना धरती का सीना चीर रहे क्रेशर, इन पर कब पड़ेगी आपकी नजर ?
मिली जानकारी के मुताबिक तीन डंफर जो ओवरलोड थे, जिनसे रास्तों में बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे थे. खनन माफिया के खिलाफ सुबह तड़के 5 बजे पुष्पराजगढ़ ने एसडीएम अपने दल बल के साथ पकड़ कर तहसील परिसर में लाकर जब्ती बनाया. इस कार्रवाई में पटवारी प्रेम लाल पटेल और राजेंद्रग्राम पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
राजेन्द्रग्राम हादसा ब्रेकिंग: और कितनी जिंदगियां छीनेगी बैहार घाट, हादसे में 1 युवक की मौत और दूसरा जख्मी, कब बनेगी सड़क ?
अब सवाल ये उठता है कि क्या प्रशासन की नजर इन डंफरों पर ही पड़ रही है, जो खदान वर्षों से संचालित हैं, उन पर नहीं पड़ रही है. न्यायालय और जिलाधिकारी की सख्ती के बावजूद अवैध खनन का कारोबार जमकर हो रहा है. खनन माफिया हैवी ब्लास्टिंग से पत्थर एकत्रित कर वाहनों पर लादकर बेचने में कामयाब हो रहे हैं. उधर, खनन विभाग, राजस्व विभाग मूकदर्शक बने हैं.
अनूपपुर पुलिस की नाकामी ! राजेंद्रग्राम के बाद अब इस थाने से आरोपी फरार, इतने पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, अपराधी पर 10 हजार का इनाम घोषित
इस कारोबार से हर रोज पुष्पराजगढ़ की धरती का सीना चीरा जा रहा है. सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान तल्ख लहजे में बोल चुके हैं, खनिज माफिया तेरा खैर नहीं. बावजूद इसके सरकारी नुमाइंदें सरकार की आवाज सुन नहीं पा पा रहे हैं. इससे रोजाना सरकार को करोड़ों का चूना लग रहा है. राजस्व में घाटा हो रहा है. अवैध पत्थर खनन का कारोबार पुष्पराजगढ़ में जमकर फल फूल रहा है, लेकिन इस पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है.
BIG BREAKING: क्या अब IGNTU अमरकंटक का भी बदल सकता है नाम !, जानिए CM शिवराज ने क्या कहा ?
पुष्पराजगढ़ के खेत हो रहे बंजर
इस हैवी ब्लास्टिंग से न सिर्फ धरती का सीना दहल रहा है, बल्कि आसपास के खेतों की सूरत भी बिगड़ रही है. किसानों के खेत बंजर हो रहे हैं. पानी की कमी हो रही है. इलाके में सूखे का इल्म हो जाता है. इस मामले में कई ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में धुंध ढाया रहता है. क्रेशर आसपास कुछ खनन माफिया रात के समय में सुदूर गांवों में स्थित जमीनों पर गुर्गों संग पहुंच कर जेसीबी के माध्यम से और हैवी ब्लास्टिंग की मदद से धरती का सीना चीर रहे हैं.
किसानों ने MP-CG टाइम्स से सुनाई व्यथा
MP-CG टाइम्स से कई इलाके के किसानों ने कहा कि हमारे खेतों में धूल से फसल खराब हो रहे हैं. उपजाऊ जमीन बंजर होने के कगार पर हैं, लेकिन इश ओऱ कोई ध्यान नहीं दे रहा है. पत्थरों को निकालकर कई फीट गड्ढा कर दिया जाता है, जहां न खेती करना मुनासिब है और न ही किसी तरह का उपयोग हो सकता है. कई मर्तबा अनहोनी की आशंका बनी रहती है.
कई क्रेशरों का लीज कहीं और खदान कहीं और
सूत्रों के मुताबिक पुष्पराजगढ़ के अधिकतर क्रेशर लीज कहीं और के नाम से लेते हैं और खनन कहीं और करते हैं. आसपास के भोले-भाले किसानों और ग्रामीणों को खनन माफिया अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में झांसे में ले लेते हैं. चंद रुपये देकर वहां करोड़ों का कारोबार करते हैं. प्रशासन की नरमी की वजह से खनन माफिया का और मनोबल बढ़ता ही जा रहा है, रोजाना पुष्पराजगढ़ की धरती को चीरा जा रहा है.
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001
Tags :
संबंधित ख़बरें
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ?
20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन