Logo
Breaking News Exclusive
बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी?

गरियाबंद में कैसे पकड़ाया 46 लाख का गांजा? : बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी

MP CG Times / Mon, Oct 5, 2026

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग दो मामलों में 91.592 किलो गांजा जब्त कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कुल कीमत 45 लाख 79 हजार 600 रुपए बताई गई है। कार्रवाई थाना गरियाबंद और थाना मैनपुर पुलिस ने अलग-अलग की।

दोनों मामलों में गांजे के साथ 5 जूट की बोरियों में भरा 137.300 किलो चावल, घटना में प्रयुक्त बस, ऑटो और 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 20 बी (II)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड पहुंची पुलिस

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश और मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध गांजा, शराब और हीरे के परिवहन व बिक्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया था।

4 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी गरियाबंद को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद-पीले रंग की महेश बस क्रमांक CG 04 EA 0634 के ड्राइवर और कंडक्टर बस में अवैध गांजा लेकर परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना गरियाबंद से पुलिस और स्पेशल टीम को रवाना किया गया। टीम बस स्टैंड पहुंची और गवाहों के सामने बस की तलाशी ली।

डिक्की में 5 बोरियां, 7 पैकेट में मिला 67.842 किलो गांजा

बस की पीछे की डिक्की में रखी 5 जूट की बोरियों में 7 पैकेट मिले। तलाशी लेने पर इनमें कुल 67.842 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इसकी कीमत 33 लाख 92 हजार 100 रुपए बताई है।

पुलिस ने मौके से बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शमसुद्दीन पिता शेख छोटे, उम्र 41 साल, निवासी ग्राम माचा, थाना मोदहा, जिला हमीरपुर, उत्तर प्रदेश, हाल मोदहापारा मस्जिद गली रायपुर और आशोक यदू पिता लालमन यदू, उम्र 32 साल, निवासी टिकरापारा देवभोग, जिला गरियाबंद के रूप में हुई।

पूछताछ में ओडिशा से गांजा खरीदने की बात

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों से गांजे की खरीद-बिक्री के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने गांजा भजन धुरवा पिता श्रीधर, उम्र 35 साल, निवासी ग्राम दरलीपारा, थाना देवभोग, हाल बलरामपुर, थाना जुनागढ़, जिला कालाहांडी, ओडिशा से खरीदना बताया।

इसके बाद पुलिस ने भजन धुरवा को भी गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने 67.842 किलो गांजा, जिसकी कीमत 33 लाख 92 हजार 100 रुपए है, के साथ 5 जूट की बोरियों में भरा 137.300 किलो चावल, करीब 15 लाख रुपए कीमत की बस, करीब 1 लाख 50 हजार रुपए कीमत का ऑटो और 2 मोबाइल फोन जब्त किए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20 बी (II)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया।

मैनपुर में बस यात्री से 23.750 किलो गांजा मिला

इसी क्रम में थाना मैनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि देवभोग-रायपुर बस में सवार एक यात्री अपने पास अवैध गांजा रखकर रायपुर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर मैनपुर पुलिस की टीम ने मां शारदा बस को रोककर उसमें सवार संदिग्ध यात्री से पूछताछ की।

उसने अपना नाम दामोदर मेहेर पिता कृष्णाचंद उर्फ कृष्णाचंद मेहेर, उम्र 40 साल, निवासी नकटीगुड़ा, थाना जुनागढ़, जिला कालाहांडी, ओडिशा बताया। पुलिस ने उसके सामान की तलाशी ली।

थर्माकोल आइस बॉक्स में छिपाकर रखा था गांजा

तलाशी के दौरान एक नीले-सफेद रंग के कार्टन के अंदर रखे थर्माकोल आइस बॉक्स से दो पैकेट मिले। इनमें कुल 23.750 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इसकी कीमत 11 लाख 87 हजार 500 रुपए बताई है।

आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 2 मोबाइल फोन भी मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। मैनपुर पुलिस ने दामोदर मेहेर के खिलाफ धारा 20 बी (II)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया।

दोनों मामलों में 45.79 लाख रुपए का गांजा जब्त

गरियाबंद और मैनपुर पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में कुल 91.592 किलो अवैध गांजा जब्त किया गया। इसकी कुल कीमत 45 लाख 79 हजार 600 रुपए है। गरियाबंद थाना क्षेत्र के मामले में 67.842 किलो गांजा, 137.300 किलो चावल, बस, ऑटो और 2 मोबाइल जब्त किए गए। वहीं मैनपुर थाना क्षेत्र के मामले में 23.750 किलो गांजा और 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

दोनों मामलों में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गवाहों के सामने विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन