: दीवार तोड़कर घर में घुसी कार: चालक की मौत, दो बच्चों सहित पत्नी घायल; शादी समारोह से लौट रहे था परिवार
दीवार तोड़कर मकान में घुसी कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार एक मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे में घर मालिक बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। कार सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसा दीपका थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम डोंगरी में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। देर रात हुए इस हादसे के दौरान घर के सभी लोग सो रहे थे। इस दौरान कार अंदर सो रहे मकान मालिक तक पहुंच गई। हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची है। टक्कर के बाद कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान दशरथ कुमार के रूप में हुई है। वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं।
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि, कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं। वे शादी समारोह में शामिल होने हरदीबाजार तिवरता गए थे। वहां से रात में गृह ग्राम डोंगरी लौटने के दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन