Logo
Breaking News Exclusive
Ramnaresh Jaiswal बने मंडल मंत्री, हीरा सिंह श्याम ने दी मंजूरी 1 लाख 50 हजार शिक्षकों पर लटकी तलवार, TET परीक्षा में फेल तो चली जाएगी जॉब ? मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई 10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए Ramnaresh Jaiswal बने मंडल मंत्री, हीरा सिंह श्याम ने दी मंजूरी 1 लाख 50 हजार शिक्षकों पर लटकी तलवार, TET परीक्षा में फेल तो चली जाएगी जॉब ? मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई 10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए

: MP में 2 बच्चों के पिता ने नर्स को मारी गोली, फिर पहुंचा थाने, बोला- साहब...गिरफ्तार कर लीजिए

ग्वालियर/भिंड. मध्य प्रदेश के भिंड जिला अस्पताल में गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब वॉर्ड बॉय ने यहां तैनात स्टाफ नर्स को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. अस्पताल के वॉर्ड बॉय रितेश शाक्य ने नर्स नेहा चंदेल को गोली मार दी. उसको मौत के घाट उतारने के बाद रितेश ने हत्या में इस्तेमाल कट्टे के साथ थाने में सरेंडर कर दिया. पुलिस को आशंका है कि रितेश ने एक तरफा प्यार के चलते वारदात को अंजाम दिया.

ससुर ने किया कुदाल से कत्ल: एक ही घर में अलग रहती थी बहू, लिपाई के दौरान हुआ था झगड़ा, आरोपी गिरफ्तार अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, भिंड जिला अस्पताल में नेहा स्टोर इंचार्ज थी. वह मंडला की रहने वाली थी. वह भिंड की हाउसिंग कॉलोनी में रहती थी. नेहा गुरुवार शाम को भी जिला अस्पताल के स्टोर में ही थी. उसी दौरान वॉर्ड बॉय रितेश ने नेहा की कनपटी पर गोली मार दी. गोली लगते ही वह कुर्सी पर ढेर हो गई. घटना की खबर लगते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया. MP में लव के चक्कर में लव का कत्ल: 4 बच्चों की मां ने 23 साल छोटे प्रेमी को मार डाला, दूसरा प्रेमी और कातिल महिला गिरफ्तार
पुलिस के सामने किया सरेंडर बताया जाता है कि वारदात के करीब एक घंटे बाद रितेश शाक्य ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. रितेश नर्स से 5 साल बड़ा है और 2 बच्चों का पिता बताया जा रहा है. मंडला निवासी नर्स नेहा चंदेल की हत्या के मामले में पुलिस को प्रेम-प्रसंग की आशंका नजर आ रही है. कत्ल से फिर फैली सनसनी: घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से मर्डर, पत्नी और बच्चों को नहीं लगी भनक, सुबह देखा तो… पुलिस का मानना है कि एकतरफा प्रेम के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस के मुताबिक नेहा की इसी महीने फरवरी में शादी होने वाली थी. लेकिन, किन्हीं कारणों से स्थगित हो गई. पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल भी जब्त किया है. MP में कत्ल और सुसाइड: पति ने लिखा- मेरी बीवी जय से करती है प्यार, इसलिए घोंट दिया गला, जानिए सुसाइड नोट में छिपे रहस्य हिफाजत के लिए नर्स रखने लगी चाकू- मर्ची स्प्रे भिंड जिला अस्पताल में पहले भी कई घटनाएं हुई हैं. सात साल पहले लेबर वार्ड में फायरिंग हुई थी, इसके अलावा कई बार अटेंडर के गुस्से का शिकार नर्सों को होना पड़ा है. भोपाल की रहने वाली नादमा सात साल पहले भिंड के जिला अस्पताल में पदस्थ हुई है. वो कहती हैं- जब मैं यहां पदस्थ हुई तो उस समय लेबर रूम में फायरिंग हुई. शहडोल में रेप और बेरहमी से कत्ल: हैवान ने 13 साल की लड़की से पहले किया रेप फिर घोंट दिया गला, आरोपी गिरफ्तार इस घटना के बाद मैं डर गई. जिला अस्पताल में रहने तक के लिए हॉस्टल नहीं है. ऐसे में किराए से कमरा लेकर रहना होता है. मेरे साथ कोई वारदात न हो, इसलिए साथ में हमेशा एक चाकू और मर्ची पेपर स्प्रे लेकर चलती हूं. नर्स का कहना है कि यहां पदस्थ दो सौ से अधिक नर्सें दूसरे जिले की हैं. जिनमें कई नर्सें अपनी सुरक्षा के लिए चाकू और मर्ची पेपर स्प्रे लेकर आती हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन