UPSC 2025 Result : छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक
Civil Services 2025 Results Out | Darshana Singh UPSC Rank 283 | IPS Officer From Manendragarh: Union Public Service Commission (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन अलग-अलग केंद्रीय सेवाओं के लिए किया गया है। परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।
इसे भी पढ़ें- UPSC Result 2025 : देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक
Civil Services 2025 Results Out | Darshana Singh UPSC Rank 283 | IPS Officer From Manendragarh: राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र की रहने वाली वैभवी अग्रवाल ने अखिल भारतीय स्तर पर 35वीं रैंक हासिल की है। यह उनका तीसरा प्रयास था। पहले दो प्रयासों में असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी।
इसे भी पढ़ें- UPSC 2025 Result : छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक
UPSC का परिणाम आने के बाद वैभवी अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उनका सपना समाज सेवा करना था और सिविल सेवा इसके लिए सबसे बड़ा मंच है।
Civil Services 2025 Results Out | Darshana Singh UPSC Rank 283 | IPS Officer From Manendragarh: उन्होंने बताया कि पहले प्रयास में प्रीलिम्स पास नहीं कर पाईं, जो उनके लिए मुश्किल समय था, लेकिन उसी अनुभव ने उन्हें आगे की तैयारी के लिए मजबूत बनाया।

मनेंद्रगढ़ की दर्शना सिंह बघेल बनेंगी IPS
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर की रहने वाली दर्शना सिंह बघेल ने UPSC 2025 में 383वीं रैंक हासिल की है। इस रैंक के साथ उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए होने की संभावना है।
दर्शना सिंह शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उन्होंने डीएवी स्कूल भगवानपुर से 12वीं कक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद उनका चयन आईआईटी कानपुर में हुआ, जहां से उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।
इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। पिछले वर्ष उन्होंने प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन इंटरव्यू में चयन नहीं हो सका। दूसरे प्रयास में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए सफलता हासिल की।
इसे भी पढ़ें- UPSC Result 2025 : देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक
Civil Services 2025 Results Out | Darshana Singh UPSC Rank 283 | IPS Officer From Manendragarh: दर्शना के पिता अरुण सिंह बघेल किसान हैं और सहकारी समितियों का संचालन करते हैं, जबकि उनकी मां सीमा सिंह जनकपुर नगर पंचायत की पार्षद हैं।
धमतरी के DSP डायमंड सिंह को 623वीं रैंक
धमतरी जिले के ग्राम परसवानी के रहने वाले डायमंड सिंह ने UPSC 2025 में 623वीं रैंक हासिल की है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 2024 बैच के DSP अधिकारी हैं।
पुलिस सेवा में रहते हुए भी उन्होंने UPSC की तैयारी जारी रखी। इससे पहले वर्ष 2024 में उन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा में भी सफलता हासिल कर DSP पद प्राप्त किया था। अब UPSC में चयन के बाद उनके करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।
इसे भी पढ़ें- UPSC 2025 Result : छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक
बलरामपुर के विपुल गुप्ता को 103वीं रैंक
बलरामपुर जिले के विपुल गुप्ता ने UPSC 2025 में अखिल भारतीय स्तर पर 103वीं रैंक हासिल की है। उनकी स्कूली शिक्षा डीपीएस उक्कुनगरम, विशाखापट्टनम से हुई।
Civil Services 2025 Results Out | Darshana Singh UPSC Rank 283 | IPS Officer From Manendragarh: इसके बाद उन्होंने आईआईटी मद्रास से वर्ष 2022 में ग्रेजुएशन किया। सिविल सेवा परीक्षा में यह उनका तीसरा प्रयास था।
दिलचस्प बात यह है कि पिछले वर्ष उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 368वीं रैंक हासिल की थी, जबकि भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा में 12वीं रैंक प्राप्त की थी।
इसे भी पढ़ें- UPSC Result 2025 : देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक
रायगढ़ के अजय गुप्ता को 452वीं रैंक
रायगढ़ जिले के संबलपुरी गांव के रहने वाले अजय गुप्ता ने UPSC 2025 में 452वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता धनुर्जय गुप्ता छोटे किसान हैं, जिन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए काफी संघर्ष किया।
अजय की प्रारंभिक पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने NIT रायपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के बाद वे बस्तर जिले में एक NGO के साथ जुड़कर आदिवासी विकास से जुड़े कार्यों में लगे रहे। इसी दौरान उन्हें सिविल सेवा में आने की प्रेरणा मिली।
इसे भी पढ़ें- UPSC 2025 Result : छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक
छत्तीसगढ़ के चयनित प्रमुख उम्मीदवार
UPSC 2025 में छत्तीसगढ़ से चयनित प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं:
वैभवी अग्रवाल – 35वीं रैंक (रायपुर)
विपुल गुप्ता – 103वीं रैंक (बलरामपुर)
दर्शना सिंह बघेल – 383वीं रैंक (मनेंद्रगढ़)
अजय गुप्ता – 452वीं रैंक (रायगढ़)
डायमंड सिंह – 623वीं रैंक (धमतरी)
इनके अलावा रायपुर के रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया भी इस परीक्षा में सफल हुए हैं।
इसे भी पढ़ें- UPSC Result 2025 : देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक
FAQ से भी पढ़कर समझिए
UPSC 2025 में छत्तीसगढ़ से कितने उम्मीदवार चयनित हुए?
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में छत्तीसगढ़ से कुल 7 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।
UPSC 2025 में रायपुर की वैभवी अग्रवाल को कौन सी रैंक मिली?
वैभवी अग्रवाल को अखिल भारतीय स्तर पर 35वीं रैंक मिली है।
दर्शना सिंह बघेल किस सेवा में जाएंगी?
383वीं रैंक के आधार पर उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए होने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें- UPSC 2025 Result : छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक
धमतरी के डायमंड सिंह कौन हैं?
डायमंड सिंह छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 2024 बैच के DSP अधिकारी हैं, जिन्होंने UPSC 2025 में 623वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन