Logo
Breaking News Exclusive
SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें

: अजीबो-गरीब फैसला: खुफिया कैमरे से दर्जनों महिलाओं का आपत्तिजनक VIDEO बनाकर पोर्न साइट पर डाला, जज ने कहा- सार्वजनिक जगह पर हुई यह घटना अपराध नहीं

नई दिल्ली। स्पेन (Spain) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्पेन में एक जज ने हाल ही में उस मामले को खारिज कर दिया जिसमें कई लड़कियों और महिलाओं को गुप्त रूप से सार्वजानिक स्थान पर पेशाब करते हुए फिल्माया गया था और अश्लील वेबसाइटों (Porn Websites) पर उन वीडियो को अपलोड किया गया था. विवेरो शहर (Viveiro Town) की एक स्थानीय अदालत के जज पाब्लो मुनोज़ वाज़क्वेज़ (Judge Pablo Muñoz Vázquez) के इस फैसले से स्पेन में महिलाओं के अधिकारों पर प्रचंड बहस छिड़ गई है. आरोप है कि सभी पीड़ितों का वीडियो 2019 में उत्तर-पश्चिमी शहर सेर्वो (Cervo) में हुए Maruxaina Festival के दौरान रिकॉर्ड किया गया था.

खुफिया कैमरे (Hidden Camera) से लगभग 80 लड़कियों और महिलाओं का वीडियो रिकॉर्ड किया गया था, जब वे सुविधाओं की कमी के कारण सड़क किनारे पेशाब कर रही थीं. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात अपराधियों ने कई मामलों में महिलाओं के जननांगों और चेहरों के क्लोज-अप को पोर्न साइटों पर अपलोड किए है. जब पीड़ित महिलाओं को इन वीडियो के बारे में पता चला तो उनमें से कई ने पिछले साल कानूनी कार्रवाई की.

उन्होंने इस आधार पर घटना की जांच की मांग की कि उनके निजता के अधिकार (Right To Privacy) का उल्लंघन किया गया है. हालांकि, जज ने सुनवाई के दौरान कहा कि क्योंकि वीडियो एक सार्वजनिक स्थान पर रिकॉर्ड किए गए थे, इसलिए इसे आपराधिक नहीं माना जा सकता है. उन्होंने इसके साथ ही केस को खारिज कर दिया. जज का मानना है कि वीडियो के जरिए प्रभावित महिलाओं के शारीरिक या नैतिक प्रतिरोध का उल्लंघन करने का कोई इरादा नहीं था. कोर्ट के इस अजीबोगरीब फैसले के विरोध में लूगो (Lugo) में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया जहां हजारों महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए मार्च किया. स्पेन के एक मंत्री ने भी कोर्ट के आदेश पर नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि किसी महिला की सहमति के बिना उसकी तस्वीरें लेना और उन्हें फैलाना यौन हिंसा (Sexual Violence) है. इस बीच मामले को खारिज करने के आदेश के खिलाफ अपील भी दायर की गयी है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन