Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: 30 साल की मेहनत के बाद दुनिया के सबसे बड़े रेडियो टेलीस्‍कोप का निर्माण शुरू, 16 देश मिलकर खर्च कर रहे 127 अरब रुपये, जानें खास बातें

News Desk

News Desk / Tue, Dec 6, 2022

30 साल की मेहनत के बाद दुनिया के सबसे बड़े रेडियो टेलीस्‍कोप का निर्माण शुरू, 16 देश मिलकर खर्च कर रहे 127 अरब रुपये, जानें खास बातें

कई दशकों की तैयारियों के बाद दुनिया के सबसे बड़े रेडियो टेलीस्‍कोप (world's largest radio telescope) का निर्माण शुरू हो गया है। इन्‍हें अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया में दो जगहों पर तैनात किया जाएगा और इसका नाम स्क्वायर किलोमीटर एरे ऑब्जर्वेटरी (SKAO) होगा। निर्माण के तहत दक्षिण अफ्रीका के कारू रेगिस्‍तान में एसकेए-मिड एरे (SKA-Mid array) का निर्माण होगा, जबकि ऑस्‍ट्रेलिया में पर्थ के उत्तर में एसकेए-लो एरे (SKA-Low array) को सेटअप किया जाएगा। दुनिया के सबसे बड़े रेडियो टेलीस्‍कोप के निर्माण की तैयारी करीब 30 साल से हो रही थी। इसका प्री-कंस्‍ट्रक्‍शन वर्क डेढ़ साल पहले शुरू हो गया था। काम को बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए सही कंपनियों की तलाश की जा रही थी। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, SKAO काउंस‍िल की अध्यक्ष कैथरीन सेसरस्की ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित एक समारोह में हिस्‍सा लिया। उन्‍होंने कहा कि इस प्रोजेक्‍ट को तैयार करते हुए कई साल हो गए हैं। आज हम 30 साल की इस यात्रा में एक और महत्वपूर्ण चैप्‍टर को देख रहे हैं। हम दुनिया को सबसे बड़ा साइंटिफ‍िक इंस्‍ट्रूमेंट देने जा रहे हैं। करीब डेढ़ साल के प्री-कंस्‍ट्रक्‍शन वर्क के बाद हम निर्माण का काम शुरू कर रहे हैं। 

दक्षिण अफ्रीका के कारू रेगिस्‍तान में लगने जा रहा एसकेए-मिड एरे टेलीस्‍कोप करीब 197 डिश की मदद से 350 मेगाहर्ट्ज से 15.4 गीगाहर्ट्ज तक मिड फ्रीक्‍वेंसी रेंज में आकाश में रेडियो वेव्‍स के सोर्सेज को तलाशेगा। वहीं, ऑस्‍ट्रेलिया में सेटअप किया जा रहा टेलीस्‍कोप 50 से 350 मेगाहर्ट्ज के बीच रेडियो वेव्‍स का पता लगाने के लिए 1 लाख 31 हजार 72 डिपोल एंटीना को इस्‍तेमाल करेगा। इस टेलीस्‍कोप की मदद से खगोलविद ब्रह्मांड की सबसे दूर की चीजों से संकेतों का पता लगा पाएंगे। 

कैथरीन सेसरस्की ने कहा कि यह टेलीस्कोप ब्रह्मांड की हमारी समझ में क्रांति लाएगा। इस टेलीस्‍कोप की मदद से ब्रह्मांड की कुछ सबसे रहस्‍यमयी घटनाओं को समझने में मदद मिलेगी। रही बात टेलीस्‍कोप के निर्माण की, तो इस दशक के अंत तक यानी साल 2030 तक निर्माण पूरा हो जाएगा। हालांकि इसके कुछ एंटीना स्‍टेशन मई 2023 तक पूरा होने वाले हैं। एक बार सर्विस शुरू होने के बाद यह टेलीस्‍कोप अगले 50 साल तक सर्विस देगा। इसका निर्माण 16 देश मिलकर कर रहे हैं। टेलीस्‍कोप के निर्माण में 1.55 अरब डॉलर यानी करीब 127 अरब रुपये का खर्च आ रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन