: Virat Kohli vs Babar Azam: विराट कोहली से भी बड़े खिलाड़ी बनेंगे बाबर आजम, जानिए PSL टीम के मालिक ने क्यों दिया ऐसा कहा ?
सलमान इकबाल ने एआरवाई पॉडकास्ट में कहा, 'मैं आपको बता रहा हूं। मेरे शब्दों को याद रखिए... जब बाबर आजम दोबारा वापसी करेंगे तो वह विराट कोहली समेत दुनिया के किसी भी खिलाड़ी से बड़े खिलाड़ी होंगे। उनकी तुलना गैरी सोबर्स और सर विव रिचर्ड्स जैसे नामों से की जाएगी। उनमें क्लास एलिमेंट है। क्लास परमानेंट है, आप इसे बदल नहीं सकते। स्टाइल भी हमेशा परमानेंट होता है। वह वापसी करेंगे। वह धमाकेदार वापसी करेंगे।'
बाबर आजम का आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक एशिया कप 2023 के दौरान आया था। तब उन्होंने मुल्तान के मैदान पर नेपाल के खिलाफ 151 रनों की पारी खेली थी। उस साल वनडे विश्व कप के बाद बाबर ने तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। हालांकि, पिछले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में हुए टी20 विश्व कप से पहले बाबर व्हाइट बॉल क्रिकेट में पाकिस्तानी टीम के कप्तान बने थे। लेकिन टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने फिर से कप्तानी छोड़ दी।
क्या हैं बाबर और कोहली के आंकड़े?
बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से करना उचित नहीं है। किंग कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रनों और शतकों के मामले में पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान से काफी आगे हैं। कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट, 302 वनडे और 125 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने क्रमश: 9230, 14181 और 4188 रन बनाए हैं। कोहली ने टेस्ट में 30, वनडे में 51 और टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक लगाया है।
दूसरी ओर, बाबर आजम ने पाकिस्तानी टीम के लिए अब तक 59 टेस्ट, 131 वनडे और 128 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान बाबर ने टेस्ट क्रिकेट में 4235, वनडे में 6235 और टी20 इंटरनेशनल में 4223 रन बनाए हैं। बाबर ने इस दौरान क्रमश: 9, 19 और 3 शतक भी लगाए हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन