Logo
Breaking News Exclusive
शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर अनूपपुर में 16 साल की लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, शहडोल की रहने वाली थी डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर अनूपपुर में 16 साल की लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, शहडोल की रहने वाली थी डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी

: MP BJP को एक और तगड़ा झटका: चुनाव से पहले विधायक ने दिया इस्तीफा, सिंधिया और CM शिवराज पर लगाए इल्जाम, भ्रष्ट मंत्रियों को बचाने के आरोप

MP CG Times / Thu, Aug 31, 2023

MLA Virendra Raghuvanshi Resigns: गुरुवार को मध्य प्रदेश BJP को तगड़ा झटका लगा है. कुछ ही दिनों में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के नेताओं के बीच मनमुटाव और नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है.

आज शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने BJP से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं होने लगी हैं कि अब वे कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं. CM शिवराज पर लगाए आरोप: शिवपुरी के कोलारस से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए CM शिवराज पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज और पार्टी की बैठकों में पार्टी हित पर चर्चा नहीं करने और भ्रष्ट मंत्रियों को बचाने का भी आरोप लगाया है. साथ ही कहा कि अपने क्षेत्र में लगातार भ्रष्ट अफसरों की पोस्टिंग से वे बहुत आहत हैं. कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं रघुवंशी BJP से इस्तीफा देने के बाद वीरेंद्र रघुवंशी को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं हो रही हैं. माना जा रहा है कि वे एक बार फिर से कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं. उन्होंने गुरुवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी से इस्तीफा दिया और अपनी बातें सबके सामने रखीं. कभी सिंधिया के समर्थक रहे हैं रघुवंशी वीरेंद्र रघुवंशी कभी सिंधिया समर्थक भी रहे हैं. वे पहले कांग्रेस में थे. 2007 में वे कोलारस विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते भी थे, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया से अनबन के बाद उन्होंने BJP ज्वाइन कर ली थी. साल 2018 विधानसभा चुनाव में BJP ने उन्हें टिकट दिया और वे जीते थे. लगातार BJP को मिल रहे झटके मध्य प्रदेश BJP को चुनाव से पहले लगातार एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं. पहले दीपक जोशी और फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक समंदर पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और BJP से तीन बार विधायक रहे दीपक जोशी मालवा क्षेत्र से BJP के लिए बड़ा चेहरा थे. वे भी कुछ समय पहले कांग्रेस में शामिल हो गए. वहीं, नीमच जिले की जावद विधानसभा सीट से विधायक और कट्टर सिंधिया समर्थक समंदर पटेल एक काफिले के साथ भोपाल पहुंचे थे और इस्तीफा सौंपा था. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन