MP CG Times
Breaking News Exclusive
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली

: 'पत्नी बहुत खर्चीली थी, इसलिए मरवा दिया': पहली प्यार थी, लेकिन पत्नी दूसरी, कर्ज चुकाने दोस्त ने लिया मर्डर का कॉन्ट्रैक्ट

'पत्नी बहुत खर्चीली थी, इसलिए मरवा दिया': पहली प्यार थी, लेकिन पत्नी दूसरी, कर्ज चुकाने दोस्त ने लिया मर्डर का कॉन्ट्रैक्ट
MP Gwalior wife's murder contract revealed: एमपी के ग्वालियर में 10 दिन पहले मुस्कान नाम की महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। लेकिन, असलियत में यह सड़क हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी। पूरी साजिश किसी और ने नहीं बल्कि महिला के पति ने ही रची थी। हत्या को सड़क हादसा दिखाने के लिए पति अजय उर्फ ​​आलोक ने अपने दोस्त को 2.5 लाख रुपए की सुपारी दी थी। पूरी साजिश इतनी सफाई से अंजाम दी गई कि 10 दिन तक पुलिस भी इसे हादसा ही मान रही थी। लेकिन, एक गलती ने क्राइम सीरियल देखकर रची गई इस पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मृतका के पति और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने जैसे ही उसे पकड़ा, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पति का कहना है कि वह मुस्कान का खर्चा नहीं उठा पा रहा था। वह दिन-ब-दिन फिजूलखर्च होती जा रही थी। उसने यह भी कहा कि मुझे लगा कि दृश्यम फिल्म की तरह पुलिस मुझे नहीं पकड़ पाएगी। MP में खाई में बस गिरने से 5 लोगों की मौत: 39 घायलों में से 16 की हालत गंभीर, मोहन सरकार ने 2-2 लाख मुआवजे का किया ऐलान अब जानिए क्या था पूरा मामला... ग्वालियर में गार्डन सिटी के पास 13 अगस्त की शाम सड़क हादसा हुआ। झांसी रोड थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक्टिवा सवार भाई-बहन को लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी है। हादसे में बहन दुर्गावती उर्फ ​​मुस्कान (25) की मौत हो गई। जबकि भाई संजेश घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल से पुलिस को सूचना देने वाला मृतका दुर्गावती का पति अजय था। उसने बताया था कि लोडिंग वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी है और भाग गया है। उसने यह भी बताया कि वह हाईवे पर जौरासी के हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। शुरुआती जांच से लेकर पोस्टमार्टम तक यह घटना सड़क हादसे से ज्यादा कुछ नहीं लग रही थी। MP में बनेंगे चार श्री कृष्ण तीर्थ: सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान, जानिए कहां-कहां बहेगी विकास की धारा एक चूक पड़ी महंगी, जल्दबाजी में खंभे से टकराई कार अजय अपनी पत्नी की मौत और साले के गंभीर रूप से घायल होने का मुख्य चश्मदीद था। पुलिस ने उसकी बात पर यकीन कर सड़क हादसे की जांच शुरू कर दी। पता चला कि उसी दिन उसी समय सड़क हादसे से थोड़ा आगे एक इको स्पोर्ट्स कार बिजली के खंभे से टकरा गई थी। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक प्वाइंट के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वीडियो में वे सभी जाते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन कोई लोडिंग वाहन निकलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। उनके पीछे वही इको स्पोर्ट्स कार नजर आई। इसके बाद जब अजय को बुलाकर दोबारा पूछताछ की गई तो उसने आशंका जताई कि हां.. कार भी हो सकती है। यहीं पर उससे गलती हुई और पुलिस को सुराग मिल गया। यहीं से पुलिस ने उसकी पूरी कुंडली खंगाली और खुलासा कर दिया। MP में 7 साल की बच्ची से रेप: युवक ने कुरकुरे का लालच देकर किया गंदा काम, दरिंदे की तलाश में पुलिस मुस्कान पहला प्यार थी, लेकिन पत्नी थी दूसरी पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मुस्कान अजय की दूसरी पत्नी थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों का अतीत खंगाला तो यह कहानी सामने आई है। साल 2017 में एमपी पीएससी की तैयारी के दौरान ग्वालियर में अजय और मुस्कान की दोस्ती हुई। यहीं से दोनों में प्यार हुआ। इसके बाद कोविड काल शुरू हो गया। साल 2021 में दुर्गावती उर्फ ​​मुस्कान की शादी उसके पिता ने कर दी। अजय अकेला रह गया। प्रेमिका की शादी हो जाने के बाद अजय ने भी वर्ष 2022 में शादी कर ली। उसकी पत्नी अपने पैतृक घर बागचीनी मुरैना में रह रही है। इसके बाद मुस्कान इसी वर्ष अपने पति से तलाक लेकर वापस आ गई। जिस पर उसके और अजय के बीच फिर नजदीकियां बढ़ने लगीं। अजय ने वर्ष 2023 में उससे प्रेम विवाह (कोर्ट मैरिज) कर लिया। वह उसके साथ साकेत नगर पड़ाव क्षेत्र में रहने लगा। बेरोजगारी में दो पत्नियों का खर्च भारी पड़ रहा था अब अजय दो नावों पर सवार था। उसे दो पत्नियों का खर्च उठाना था। पहली पत्नी गांव में रहती थी इसलिए इतना खर्च नहीं था, लेकिन मुस्कान के खर्च दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे थे। शॉपिंग, मूवी, सप्ताह में एक बार डेट करने की वजह से अजय उससे परेशान रहने लगा था। उसने तय कर लिया था कि वह उसे रास्ते से हटा देगा। इसके लिए उसने काफी समय से क्राइम इन्वेस्टिगेशन सीरियल देखना शुरू कर दिया था। उसने यूट्यूब पर कई वेब सीरीज भी देखी थीं। फिर उसने एक परफेक्ट प्लान बनाया। जिसमें उसने अपने दोस्तों को भी शामिल किया। MP में 7 लाख बच्चों का भविष्य खतरे में ? माइग्रेशन सर्टिफिकेट में सीरियल नंबर नहीं, कैसे मिलेगा छात्रों को एडमिशन ? 2.5 लाख रुपए में दी गई थी सुपारी अजय ने अपने तीन अन्य दोस्तों को पूरी योजना बताई। 2.5 लाख रुपए में हत्या करने की बात तय हुई। इसके लिए उसके दोस्त ने एक सेकेंड हैंड इको स्पोर्ट्स कार भी खरीदी थी। उसने हत्या को दुर्घटना का रूप देने की योजना बनाई थी, ताकि कोई यह न कह सके कि यह हत्या है और यही हुआ। घटना स्थल पर जांच से लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक मुस्कान की मौत को सड़क दुर्घटना बताया जा रहा था। गंभीर रूप से घायल उसका भाई संजेश भी गवाह के तौर पर मौजूद था, लेकिन मुस्कान के पति के चरित्र और उलझी हुई जिंदगी ने पुलिस के मन में संदेह पैदा कर दिया। जिसके बाद यह खुलासा हो सका। कर्ज उतारने के लिए दोस्त ने ली थी हत्या की सुपारी जांच में पता चला है कि दुर्घटना करने वाला ड्राइवर अजय का दोस्त था। उस पर कुछ कर्ज था और अजय ने हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए उससे 2.5 लाख रुपए में सौदा किया था। दुर्घटना के बाद यह रकम भी दोस्त को ट्रांसफर कर दी गई। यह दोस्त भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR

Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR

महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा

महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा

शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा

शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा

शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी

राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी

अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश

अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन