: प्रेमी के साथ भागी बेटी, पिता ने मार डाला: तौलिए से गला घोंटकर हत्या, थाने जाकर कहा- मुझे गिरफ्तार कर लो
लोहे की रॉड से युवक की हत्या: छत्तीसगढ़ में खून से लथपथ शव सड़क किनारे फेंका, सिर पर मिले गहरे जख्म के निशान
आरोपी पिता शुक्रवार शाम को गिरवाई थाने पहुंचा। यहां उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी को मार दिया है। उसे गिरफ्तार करो। यह सुनकर पुलिस अधिकारी हैरान रह गए। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के आंगन में युवती का शव पड़ा मिला। उसके गले में तौलिया बंधा हुआ था। पास में ही उसकी मां और अन्य लोग रो रहे थे। पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पिता को बेटी की दूसरे लड़के से दोस्ती पसंद नहीं थी
पुलिस के मुताबिक युवती की शिवपुरी निवासी एक युवक से दोस्ती थी। परिजनों को उनकी दोस्ती पसंद नहीं थी। पिता ने कई बार बेटी को समझाया। 6 महीने पहले बेटी घर से भाग गई थी। पिता ने गिरवाई थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। 14 अगस्त को उसे उदयपुर से बरामद किया गया।
गर्भवती गाय की पीट-पीटकर हत्या: बाड़ी में बार-बार घुसने पर युवक ने पत्थर और लाठियों से किया हमला, गिरफ्तार
शादी से इनकार करने पर बेटी की हत्या कर दी
शुक्रवार को पिता घर लौटा तो उसने बेटी से कहा कि अगर उसका प्रेमी उसी समाज का होता तो हम उससे शादी कर लेते, लेकिन वह दूसरी जाति का है। हम तुम्हारी शादी अपने ही समाज के लड़के से कराने जा रहे हैं। इसी बात पर विवाद हो गया। पिता ने बेटी को दो थप्पड़ मारे, लेकिन बेटी ने कहा कि वह फिर भाग जाएगी। इस पर पिता ने उसका गला घोंट दिया। मां ने जब दोनों बेटों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने घर आने से मना कर दिया।
खाने के विवाद में छोटे भाई को मारी गोली: MP में मरा समझकर उसी बंदूक से बड़े भाई ने खुद भी की आत्महत्या
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
एएसपी गजेंद्र सिंह वर्धमान ने बताया है कि एक व्यक्ति अपनी बेटी की हत्या करने के बाद खुद ही थाने पहुंच गया। उसने अपनी बेटी की हत्या करने की बात बताई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को निगरानी में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?
MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन