: MP में भीषण सड़क हादसा: खड़े कंटेनर में जा भिड़ी मिनी बस, 3 लोग जिंदा जले, बाहर निकला कंकाल
जानकारी के मुताबिक गुरुवार-शुक्रवार की रात इंदौर से निकले मिनी यात्री बस संख्या एमपी 09 एचजी 8410 से कुछ परिवार गोवर्धन पूजा के लिए मथुरा जा रहे थे. गुना जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव के पास मिनी बस पीछे से कंटेनर से टकरा गई.
MP BIG BREAKING: 100 मजदूरों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, कई दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाके में अफरातफरी
टक्कर इतनी तेज थी कि बस का आधा हिस्सा कंटेनर में जा घुसा. इसी दौरान बस में आग लग गई, जिससे चीख-पुकार मच गई. इसके साथ ही यात्री बस से उतरने लगे, लेकिन तीन लोग बस में फंस गए, जो बाहर न निकलने के कारण बस में जल कर राख हो गए. आग इतनी भीषण थी कि केवल उसके कंकाल बच गए.
MP में खौफनाक हादसा: भीषण सड़क हादसे में एक साथ टकराए 8 वाहन, मौके पर 4 युवकों की मौत, 10 लोग घायल
सूचना मिलते ही चांचौड़ा थाना और बीनागंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाया गया. लेकिन जब तक फायर बिग्रेड पहुंची, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी. इसके बाद कुछ घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया. हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस चांचोड़ा भेज दिया गया, क्योंकि कोई बड़ी चोट नहीं थी.
मरने वालों की पहचान दुर्गा शर्मा (13 वर्ष) निवासी कन्नड़ देवास हॉल इंदौर, रोहित शर्मा (19 वर्ष) निवासी खरगोन और माधौ शर्मा (20 वर्ष) निवासी कन्नड़ देवास हॉल इंदौर शामिल है.
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन