: 5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ASI: आरोपी को बचाने के लिए 25 लाख में हुआ था सौदा, TI समेत 4 सस्पेंड
इन चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया
टीआई जितेंद्र गढ़वाल
एएसआई पवन रघुवंशी
हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र
हेड कांस्टेबल मनोज
कॉल सेंटर संचालक के बेटे को गिरफ्तार कर रिहा किया गया
दरअसल, भोपाल के प्रभात चौराहे पर एक बिल्डिंग में कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। यहां से देशभर के लोगों को ठगा जा रहा था। इस मामले में 23 फरवरी को पुलिस ने दबिश देकर संचालक के बेटे अफजल खान को गिरफ्तार कर रिहा कर दिया था। मामला बढ़ने पर कॉल सेंटर संचालक और उसकी बेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और सोमवार को आरोपी अफजल को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को 26 युवक-युवतियों के नाम पता चले, जो ठगी करते थे, जिसमें आरोपियों के खाते से करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन भी शामिल है।
जब्त प्रिंटर को घर ले गए थे ASI
23 फरवरी को कार्रवाई के बाद कॉल सेंटर से जब्त टीसीएस कंपनी का महंगा प्रिंटर एएसआई पवन रघुवंशी अपने घर ले गए थे। उन्होंने इसकी जब्ती नहीं की थी। इस प्रिंटर को भी पुलिस टीम ने उसके घर से बरामद किया है। सूत्रों का दावा है कि पवन ने कॉलोनी में दो प्लॉट पर भी कब्जा कर रखा है। कार्रवाई के बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस टीम की मौजूदगी में इसकी जानकारी दी।
पहले भी विवादों में रहे टीआई-ASI
टीआई जितेंद्र गढ़वाल और एएसआई पवन रघुवंशी लगातार विवादों में रहे। हाल ही में उन पर एनडीपीएस के तहत फर्जी कार्रवाई करने का भी आरोप लगा था। जिसमें जुआ खेलने पर रोक न लगाने पर जुआरी फरहान खान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इस मामले में भी आला अधिकारियों तक शिकायत पहुंची थी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?
MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन