शिक्षक लीलाधर पाल ने होनहार बच्चों को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक की बेहतर परिणाम देने वाले बच्चों को उन्होंने चांदी के सिक्के, दो पहिया वाहन के अलावा अन्य कीमती उपहार तक दिए। वहीं खुद के घर को स्कूल बनाकर बच्चों को निशुल्क पढ़ाया भी। इसके अलावा भी उनके तैयार कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मेडल व अवॉर्ड जीत चुके हैं।
: Teachers Day: रिटायर्ड शिक्षक ने जरूरतमंद बच्चों के लिए खर्च किए पेंशन के लाखों रुपये, अब बच्चे कर रहे नाम
खास बात यह भी है कि आराम करने की उम्र में रिटायर्ड शिक्षक दंपती ने समाजसेवा की अनोखी अलख जगा रखी है। शिक्षक पाल खुद वेट लिफ्टिंग, शतरंज, टेबल टेनिस आदि में राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे हैं। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने खिलाड़ी तैयार करने का बीड़ा उठाया। इसके लिए उन्होंने दंपती ने जीवनभर की पूंजी के रूप में सेवानिवृत्ति पर मिले लाखों रुपये खर्च कर दिए। उत्कृष्ट स्कूल शाजापुर के एक हॉल में सेवानिवृत्त शिक्षक पाल बच्चों को वेट लिफ्टिंग के गुर सिखाते हैं। यहां के जर्जर कक्ष को दुरुस्त कराने लाखों रुपये खर्च किए और जिम के ऊपर टेबल टेनिस के लिए एक हॉल भी बनाया। पाल द्वारा तैयार खिलाड़ी अब तक दो दर्जन से अधिक बार नेशनल स्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैं। एक खिलाड़ी इंटरनेशनल स्तर पर सिल्वर जीत चुका है।
शिक्षा जगत में ऐसा रहा सफर
शिक्षक पाल ने वर्ष 1973 से 2012 तक के शिक्षा विभाग में सेवा की। 31 जुलाई 2012 को शासकीय बालक मावि हरायपुरा से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए कीमती पुरस्कार भी बांटे। सबसे पहले वर्ष 2007-08 में कन्या माध्यमिक विद्यालय शाजापुर में गणित विषय में टॉपर 10 छात्राओं को 10-10 ग्राम के चांदी के सिक्के बांटे। शासकीय मावि आला उमरोद में 2009-10 में एक बच्चे को साइकिल और 10 बच्चों को चांदी के सिक्के बांटे। शासकीय मावि भरड़ में गणित में टॉपर 1 बच्चे को साइकिल और 10 बच्चों को चांदी के सिक्के बांटे। सेवानिवृति के बाद भी यह क्रम जारी है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ?
पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी
अनूपपुर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत : पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन