: Sehore: अमरगढ़ के जंगल में बाढ़ में फंसे 100 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया, प्रतिबंध के बाद भी आ रहे लोग
सीहोर जिले में बारिश के दौरान शाहगंज रोड स्थित अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट पर भारी बारिश के कारण बरसाती नदी में बाढ़ आने से 100 से ज्यादा लोग अमरगढ़ के जंगल में फंसे हुए थे। सूचना मिलने पर बुधनी एसडीएम राधेश्याम बघेल तथा नायब तहसीलदार अंबर पंथी, डीएफओ एवं डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट कुलदीप मलिक एसडीआरएफ टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
बाढ़ में फंसे 100 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया
दरअसल बारिश के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक अमरगढ़ पिकनिक स्पॉट पर पहुंचते हैं। हाल ही में बाढ़ में फंसे लोग भी यहां पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन बारिश आने के कारण बरसाती नदी में बाढ़ आ गई और पर्यटक फंस गए। पर्यटकों के जंगल में फंसे होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने सभी व्यक्तियों के सुरक्षित निकाले जाने तक पल-पल की जानकारी की। सभी पर्यटकों के निकालने जाने के बाद जंगल में सर्चिंग भी की गई, ताकि यदि कोई छूट गया हो तो उसे निकाला जा सके।
पर्यटकों को दी गई ना आने की हिदायत
सीहोर जिले के अमरगढ़ में बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आते हैं। वर्षा काल में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऐसे स्थानों पर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। एसडीएम राधेश्याम बघेल ने बताया कि सभी लोगों को बारिश के दौरान अमरगढ़ नहीं आने की सख्त हिदायत दी गई। इसके बाद भी यदि कोई अमरगढ़ आता है तो उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ?
पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी
अनूपपुर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत : पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन