: MP News: 30 सेकेंड में पेंसिल की नोक पर उकेरी विघ्न विनाशक श्रीगणेश की आकृति, कटनी की बेटी ने किया कमाल
ख़बर सुनें
विस्तार
आपने भगवान गणेश की एक से बढ़कर एक मूर्तियां देखी होंगी, लेकिन कोई आपसे कहे पेंसिल की नोक पर किसी ने विघ्नहर्ता गणेश की आकृति बनाई है तो शायद आप यकीन न करें। लेकिन इसे कर दिखाया है, कटनी जिले में बरही की रहने वाली रक्षा सोनी ने, जो एक आर्टिस्ट भी हैं। रक्षा ने यह कलाकृति सिर्फ आधे मिनट में बनाई है। रक्षा की माने तो उन्होंने ये मूर्ति गणेश चतुर्थी के पर्व में कुछ विशेष करने की सोचकर बनाया था, जिसे अब लोग भी सराह रहे हैं।
फाइन आर्ट की छात्रा रहीं रक्षा ने पेंसिल में गणेशजी की आकृति उकेर कर अपनी कला के माध्यम से भगवान के प्रति श्रद्धा का प्रदर्शन किया। रक्षा ने पेंसिल की नोंक पर गणेश प्रतिमा को उकेरा है, जिसकी लंबाई एक सेंटीमीटर और चौड़ाई 0.2 सेंटीमीटर है।
कटनी नगर के अयोध्या सोनी की पुत्री रक्षा को कला विरासत में मिली, उनकी मां को भी पेंटिंग का शौक था। मां से पेंटिंग सीखकर रक्षा ने पेंटिंग, स्केचिंग और मिनिएचर वर्क को ही अपना प्रोफशन बना लिया। उन्होंने फाइन आर्ट में डिप्लोमा भी किया है, वह अब तक कई अवार्ड हासिल कर चुकी हैं।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ?
पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी
अनूपपुर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत : पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन