: Morena News: ट्रैफिक हवलदार से मारपीट करने वाले आरोपियों के घर जमींदोज, एक दर्जन मकानों पर चला बुलडोजर
ख़बर सुनें
विस्तार
मुरैना जिले में हवलदार के साथ मारपीट करने वाले करीब एक दर्जन आरोपियों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। हवलदार से मारपीट करने वाले एक दर्जन आरोपियों के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चला। जानकारी के अनुसार जिले के बागचीनी थाना इलाके के घुर्रा गांव में पुलिस प्रशासन के अधिकारी भारी संख्या में आरोपियों के घर पहुंचे, जहां एक दर्जन से अधिक आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया गया।बता दें, दो दिन पहले बैरियल चौराहे पर ड्यूटी कर रहे एक ट्रैफिक हवलदार ने कंटेनर को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन चालक ने कंटेनर नहीं रोका, तो हवलदार अपनी जान जोखिम में डालते हुए चालक की खिड़की से लटक गया। हवलदार करीब एक किलोमीटर दूर तक कंटेनर की खिड़की से लटकता हुआ गया, तभी एक राहगीर ने अपनी बाइक आगे लगाकर उसे रोक लिया। कंटेनर रोकने के विरोध में उसमें बैठी सवारियों ने हवलदार को घेरकर उसकी पिटाई कर दी थी। ट्रैफिक डीएसपी खड़े-खड़े अपने हवलदार को पिटता देखते रहे और मौके से भाग गए। घटना के दौरान पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक को पकड़कर लिया, लेकिन जिन आरोपियों ने ट्रैफिक हवलदार की पिटाई की वह मौके से भाग गये। घटना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन ने उन सभी आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाकर उनको जमींदोज कर दिया है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ?
पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी
अनूपपुर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत : पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन