: Gwalior: एमए के वक्त युवती थी अब बना युवक, जेंडर बदलने के लिए जीवाजी विश्वविद्यालय में दिया आवेदन
ख़बर सुनें
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में अजीब मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज से एमए कर चुकी छात्रा ने आवेदन दिया है, जिसमें वह दस्तावेजों में अपना नाम और जेंडर परिवर्तन कराना चाह रही है। दरअसल छात्रा अपना लिंग परिवर्तन कराकर अब युवक बन चुकी है।बता दें कि विश्वविद्यालय प्रशासन के आवेदन आया है। इसमें बताया है कि उसने विवि से संबद्ध कॉलेज से 2006 में एमए किया था। ग्रेजुएशन भी इसी विवि से संबद्ध कॉलेज से किया था। कुछ समय पहले उसने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया है, और युवक की जिंदगी जी रहा है। फिलहाल दिल्ली में रहने वाले इस नवयुवक ने अपने कई दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड में नाम-लिंग परिवर्तन करा लिया है।
विवि प्रशासन मामले को स्थाई समिति के समक्ष रखकर दस्तावेजों में नाम और लिंग परिवर्तन को लेकर मार्गदर्शन और नियम के बारे में विचार-विमर्श करेगा। आवेदन कर्ता ने गजट नोटिफिकेशन में भी नाम एवं लिंग परिवर्तन की सूचना भेज दी है। विवि प्रशासन का कहना है कि हम मामले में विचार कर रहे हैं। नियम निर्धारित किए जाएंगे, क्योंकि भविष्य में भी इस तरह के मामले आ सकते हैं। हालांकि ये पहला मामला सामने आया है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ?
पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी
अनूपपुर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत : पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन