: Madhya Pradesh: सर्पदंश पीड़ित युवक को जबलपुर कर रहे थे रैफर, एंबुलेंस की ऑक्सीजन खत्म होने से हो गई मौत
ख़बर सुनें
विस्तार
मध्य प्रदेश में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक प्राइवेट एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो जाने से एक मरीज की मौत हो गई। सर्पदंश के चलते युवक को एंबुलेंस से जबलपुर रेफर किया जा रहा था। परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। एंबुलेंस चालक पर मनमानी का आरोप भी लगाया।जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले का है। बताया गया कि बटियागढ़ थाना क्षेत्र के तिदुआ सेडारा गांव के रहने वाले बृजेंद्र सिंह पिता भैयालाल को सोमवार सुबह 5 बजे घर में सोते समय सांप ने डस लिया था। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। जहां से उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। पहले तो परिजन एंबुलेंस के लिए भटकते रहे। 108 पर फोन लगाया पर वाहन मौजूद नहीं होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने जैसे तैस प्राइवेट एंबुलेंस की व्यवस्था की। जबलपुर के रास्ते में पड़ने वाले हथिनीगांव के पहले ही एंबुलेंस की ऑक्सीजन खत्म हो गई और युवक ने दम तोड़ दिया।
परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं को लेकर हंगामा किया। उनका कहना था कि एंबुलेंस चालक ने भी झूठ बोला था कि पर्याप्त ऑक्सीजन है, पर रास्ते में ही खत्म हो गई। इसी के कारण उनके बेटे की मौत हुई है, अन्यथा बेटे को बचाया जा सकता था। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ?
पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी
अनूपपुर में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत : पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन