: 60 हजार रिश्वत लेते पकड़ाई अधिकारी: ठेकेदार से रुपए लेकर दराज में रखे, लोकायुक्त ने रंगे हाथों धर दबोचा
दूसरे अधिकारियों के नाम भी मांगे रिश्वत
ठेकेदार का कहना है कि बिल पास कराने के लिए उसने पीएचई विभाग के गऊघाट कार्यालय के चक्कर लगाए। यहां पदस्थ सहायक यंत्री निधि मिश्रा ने अधिकारी के नाम पर 50 हजार रुपए और खुद के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। एक जुलाई को लोकायुक्त से शिकायत की गई थी।
MP में 7500 पुलिस और 11 हजार शिक्षकों की भर्ती: अभ्यर्थियों की परीक्षा फीस मोहन सरकार देगी, 3 नए मेडिकल कॉलेज, जानिए और क्या कुछ ?
लोकायुक्त ने योजना बनाकर दबोचा
लोकायुक्त एसपी ने सबसे पहले शिकायत का सत्यापन कराया। इसके बाद महिला अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। ठेकेदार ने दफ्तर पहुंचकर सहायक यंत्री को 60 हजार रुपए दिए, जिसे उसने टेबल की दराज में रख लिया। इसी बीच लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
MP में आदिवासियों ने लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 12 से ज्यादा लोग घायल
डीएसपी पाठक ने बताया कि आरोपी निधि मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ठेकेदार अधीक्षण यंत्री का नाम भी ले रहा है, लेकिन रिश्वत मांगने के लिए बनाई गई वॉयस रिकॉर्डिंग की जांच की जाएगी। अगर किसी और का नाम सामने आता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन