: टीचर ने छात्रों के बैग को तकिया बनाया: स्कूल में शर्ट उतारकर सोते हुए शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने दिए जांच के आदेश
बच्चे खेलने गए और शिक्षक सो गया
जानकारी के अनुसार, विनोद मांझी प्राथमिक विद्यालय नंदग्राम में पदस्थ हैं। बुधवार को स्कूल आए शिक्षक मांझी ने बच्चों को पढ़ाने की बजाय उन्हें खेलने के लिए कहा और खुद कक्षा में आराम करने लगे।
विनोद ने अपनी शर्ट उतारी और बच्चों के स्कूल बैग को तकिए की तरह अपने सिर के नीचे रख लिया, इतना ही नहीं, कुछ बैग तो पैरों के पास भी रखे थे। बच्चों ने गांव के कुछ लोगों को विनोद मांझी की इस हरकत के बारे में बताया, जिसके बाद ग्रामीणों ने शिक्षक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिक्षक के स्कूल में सोते हुए वीडियो को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी का बयान भी सामने आया है।
गरियाबंद में कितने का हुआ गर्भपात ? शिक्षक के अवैध क्लीनिक में अबॉर्शन की गोलियां, 4 में से 2 अवैध क्लीनिक सील, किसके सरंक्षण में चल रहा खेल ?
बीईओ ने जांच के लिए टीम गठित की
खंड शिक्षा अधिकारी अतुल चौधरी का कहना है कि इससे पहले भी विनोद मांझी के खिलाफ बच्चों को पीटने और उन्हें न पढ़ाने की शिकायतें मिल चुकी हैं। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बच्चों के बैग पर सिर रखकर सोते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आज विद्यालय का निरीक्षण किया गया, जिसमें विनोद मांझी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया, जिस पर उन्होंने अस्वस्थ होने की बात कही। बीईओ ने बताया कि इस मामले में जांच टीम गठित कर दी गई है, रिपोर्ट आते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
अनूपपुर में स्कूल जा रहे 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत : ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम
शहडोल में 'प्रिंसिपल' के खिलाफ छात्रों का पैदल गदर : 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी
राजेंद्रग्राम में 'सड़क-बस' के लिए सड़क पर उतरे छात्र : पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन