Logo
Breaking News Exclusive
Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे BJP नेता समेत 3 की मौत, 30 मिनट तक कार में तड़पते रहे, कांच फोड़कर सिर बाहर आए 28 हजार महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, ‘उजास’ पत्रिका का विमोचन खेतों में बिछी सफेद चादर, किसानों की फसल चौपट, अब बीमारी का खतरा Heatwave में घर पर बनाएं Drinks & Snacks, जानिए Juices और Fresh Fruits के Healthy Recipes गर्मी में बढ़ा बिजली बिल, ये 7 Smart Tips अपनाकर करें आधा खर्च Weather Alert India, 17 राज्यों में बारिश- ओले बरस रहे; अब बढ़ेगी भीषण गर्मी ! गरियाबंद में 43 करोड़ बिजली बिल बकाया, जानिए कैसे और कौन करा सकते हैं माफ ? गरियाबंद कलेक्टर ने राजिम, मैनपुर और छूरा में बदले अधिकारी, कहीं ये वजह तो नहीं ? Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे BJP नेता समेत 3 की मौत, 30 मिनट तक कार में तड़पते रहे, कांच फोड़कर सिर बाहर आए 28 हजार महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, ‘उजास’ पत्रिका का विमोचन खेतों में बिछी सफेद चादर, किसानों की फसल चौपट, अब बीमारी का खतरा Heatwave में घर पर बनाएं Drinks & Snacks, जानिए Juices और Fresh Fruits के Healthy Recipes गर्मी में बढ़ा बिजली बिल, ये 7 Smart Tips अपनाकर करें आधा खर्च Weather Alert India, 17 राज्यों में बारिश- ओले बरस रहे; अब बढ़ेगी भीषण गर्मी ! गरियाबंद में 43 करोड़ बिजली बिल बकाया, जानिए कैसे और कौन करा सकते हैं माफ ? गरियाबंद कलेक्टर ने राजिम, मैनपुर और छूरा में बदले अधिकारी, कहीं ये वजह तो नहीं ?

: पिकअप ने पति-पत्नी को रौंदा, मौत: 150 फीट तक घसीटती रही महिला, हाथ का पंजा कटा, नाती की मन्नत उतारने जा रहे थे मंदिर

Madhya Pradesh Barwani Husband and wife die in pickup accident: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। दंपती और उनका एक साल का पोता दूर जा गिरे। दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर है। उसे सेंधवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप महिला को करीब 150 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। शव बाइक समेत पिकअप वाहन के नीचे दबा मिला। एक हाथ की हथेली भी कटकर दूर जा गिरी। पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया। सड़क किनारे खड़े होकर पी रहे थे चाय पुलिस के मुताबिक हादसा मंगलवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। संजय मांडले उर्फ ​​संजू (44) सेंधवा की अभिनव कॉलोनी में रहते थे। वे ऑटो रिक्शा चलाते थे। वे अपनी पत्नी कल्पना (40) और पोते अंशु के साथ शहर से 16 किमी दूर महाराष्ट्र सीमा पर बने बड़ी बिजासन माता के मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर स्थित गवाड़ी गांव में ग्रामीण श्रद्धालुओं को चाय बांट रहे थे। पति-पत्नी अपनी बाइक क्रमांक एमपी 46 एमई 3975 खड़ी कर चाय पीने लगे। इसी दौरान इंदौर में सब्जी उतारकर मुंबई की ओर जा रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन क्रमांक एमएच 41 एयू 6143 ने उन्हें टक्कर मार दी। श्रद्धालुओं को चाय बांटने के लिए लगाया था स्टॉल प्रत्यक्षदर्शी राजेंद्र गुप्ता ने बताया, 'गवाड़ी में पेट्रोल पंप के सामने नवरात्रि में देवी के दर्शन के लिए पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं को चाय बांटने के लिए स्टॉल लगाया जाता है। सुबह करीब 6 बजे बाइक सवार पति-पत्नी और एक बच्चा चाय पीने के लिए रुके। वे सड़क किनारे बाइक के पास चाय पी रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।' प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शायद पिकअप वाहन के चालक को झपकी आ गई थी। जिसके कारण पिकअप दंपती को टक्कर मारते हुए आगे जाकर रुक गई। पिकअप जब्त, चालक की तलाश जारी हादसे की सूचना मिलते ही बिजासन चौकी प्रभारी धनेश्वर पाटिल बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बच्चे को एंबुलेंस से उपचार के लिए सेंधवा ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। नाती की मन्नत पूरी करने मंदिर जा रहे थे संजय के भतीजे यश ने बताया, 'मेरी चचेरी बहन दीपाली दो दिन पहले महाराष्ट्र के शिरपुर स्थित ससुराल से मायके सेंधवा आई थी। नवरात्रि के चलते दीपाली मन्नत मानकर मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे बड़ी बिजासन माता के दर्शन करने के लिए अपने रिश्तेदार के साथ पैदल घर से निकली थी। चाचा संजय और चाची कल्पना अपने नाती को बाइक पर लेकर घर से निकले थे। पीछे से आई टक्कर से बहन दीपाली गवाड़ी में चाय पीने के लिए रुकी तो चाचा-चाची भी रुक गए। तभी पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।' Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन