: डबल-मर्डर की साजिश का LIVE VIDEO: पत्नी से धोखा खाए पति ने क्रिमिनल्स से की ऑनलाइन-मीटिंग, इंस्टाग्राम में कहा-छठ से पहले निपटाएंगे
LIVE VIDEO of double-murder conspiracy: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पत्नी से धोखा खाए पति ने डबल मर्डर की साजिश रच डाली। इसके लिए वह इंस्टाग्राम पर अपराधियों के साथ लाइव भी आया। उसने पत्नी और उसके दूसरे पति की हत्या के लिए ऑनलाइन मीटिंग की। लाइव में करीब 5 लोग शामिल हुए और छठ पूजा से पहले हत्या की तारीख तय की।
मामला कैंटोनमेंट थाना क्षेत्र का है। लाइव वीडियो में आरोपियों ने जो कुछ भी कहा, वह वायरल भी हो गया है। वीडियो में आरोपी मनीष दास मानिकपुरी, संदीप शर्मा, बॉबी सिंह और एक आरोपी भिलाई पावर हाउस में रहने वाले एक युवक के खिलाफ साजिश रच रहे थे। आरोपी उसे क्यों मारना चाहते थे? दरअसल, संदीप शर्मा की पत्नी कुछ दिनों से भिलाई पावर हाउस में रहने वाले एक युवक के साथ रह रही है। बताया जा रहा है कि संदीप शर्मा की पत्नी ने दूसरे युवक से शादी भी कर ली है। आरोपी संदीप अपनी पत्नी को किसी और के साथ देखकर उससे रंजिश रखने लगा था।
उसकी कुछ आदतन अपराधियों से भी दोस्ती थी। इसी दौरान वह उनसे मिला और इंस्टाग्राम पर लाइव आया। वीडियो में वह चश्मा पहने एक युवक के पीछे बैठा नजर आ रहा है। इसमें चश्मा पहने युवक ऐसी बातें कह रहा है जैसे बाकी लोग कोई बड़ा खेल खेल रहे हों।
इसके लिए सभी को भिलाई पावर हाउस में मिलने के लिए कहा जाता है। वीडियो में आरोपी कह रहे हैं कि उस लड़के ने हमारे भाई को धोखा दिया है। उसने उसकी पत्नी को अपनी पत्नी बनाकर रखा है। छठ पूजा से पहले दोनों को खत्म करना है।
वारदात से पहले ही आरोपी पकड़े गए
2 दिन पहले हत्या की साजिश का वायरल वीडियो दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला तक पहुंचा। वीडियो देखते ही दुर्ग एसपी ने तत्काल कैंट सीएसपी और टीआई को अलर्ट किया। कैंट पुलिस ने अमलेश्वर पुलिस से संपर्क किया। सबसे पहले खुर्सीपार शिवाजी नगर चंद्रमा चौक निवासी बॉबी सिंह (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
बॉबी ने पुलिस को सच्चाई बता दी
बॉबी से पूछताछ के बाद पुलिस ने अमलेश्वर थाना क्षेत्र के कोपेडीह शिव वाटिका फेस-1 निवासी संदीप शर्मा (25 वर्ष), बीएसपी कॉलोनी सरस्वती नगर सुयश हॉस्पिटल के पीछे रायपुर निवासी मनीष दास मानिकपुरी को गिरफ्तार किया। आरोपियों का जुलूस
सभी आरोपियों का जुलूस निकाला
गिरफ्तारी के बाद कैंट पुलिस ने सभी आरोपियों का जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान आरोपी अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहते नजर आए कि 'अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।' हालांकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन