छत्तीसगढ़जुर्मस्लाइडर

कवर्धा हत्याकांड की खौफनाक स्टोरी: मृतक की मां बोलीं- मुझे नंगा कर पीटा, गांव वालों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा, बेटे को मार डाला

Chhattisgarh Kawardha Murder Case Loharidih Village Story: कहानी कवर्धा हत्याकांड की है। चारों तरफ मची चीख-पुकार की है। तारीख 15 सितंबर। छत्तीसगढ़ का कवर्धा जिला। गांव लोहारीडीह। पेड़ पर लटकी लाश और घर में जिंदा जलता उप सरपंच। खून का प्यासा गांव और चारों तरफ से लाठी-डंडों की (Murder Case Loharidih Village Story) आवाजें। रात गुजरी और फिर 16 सितंबर को क्रूरता से खाकी का कहर बरपा। गांव वालों पर पुलिस की लाठियां बरसी। पिटाई से एक की मौत हो गई।

Chhattisgarh Kawardha Murder Case Loharidih Village Story: 19 सितंबर को प्रदीप साहू (Murder Case Loharidih Village Story) की मौत के बाद उसकी मां जेल से अंतिम संस्कार में आई। इस दौरान उसने पुलिस की पिटाई और जेल में हुई आपबीती बताई। पूर्व CM भूपेश बघेल भी इस दौरान मौजूद थे। जमीन पर बैठकर महिला रोती-बिलखती रही।

BJP नेता को जिंदा जलाकर मार डाला: कांग्रेसी की हत्या के शक में बवाल, पूरा गांव खाली, घरों में लटके ताले, पढ़िए कवर्धा हत्याकांड की सीक्रेट स्टोरी ?

पुलिस ने मुझे नंगा कर के पीटा है- मृतक की मां

Chhattisgarh Kawardha Murder Case Loharidih Village Story: प्रदीप साहू की मां अपने जख्म दिखाती और कहती कि पुलिस ने मुझे नंगा कर के मारा है। खून की उल्टियां हुईं। सीने, कमर और शरीर के हर हिस्से में दर्द है। लोगों को भी दौड़ा-दौड़ाकर (Murder Case Loharidih Village Story) पीटा गया है।

कवर्धा हत्याकांड की सीक्रेट कहानी: 500-600 लोगों का अटैक, उपसरंपच को जिंदा जलाया, 170 पर FIR और 69 अरेस्ट, जानिए कैसे खून का प्यासा बना गांव ?

Chhattisgarh Kawardha Murder Case Loharidih Village Story:  थाने में और लोग हैं, सभी को पीटा गया है।मृतक के भाई ने कहा कि गांववालों की उंगलियां तोड़ दी गईं। जांघ में सूजन हो गई। गले में पट्‌टे के निशान हैं।

मुआवजा लेने से किया इनकार

Chhattisgarh Kawardha Murder Case Loharidih Village Story: मृतक प्रशांत साहू की मां सरस्वती बाई ने सरकार से मिले मुआवजे को लेने से भी इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए, मैं पैसे को लेकर क्या करुंगी।

छत्तीसगढ़ में 3 भाइयों का कत्ल: ट्रिपल मर्डर केस का क्राइम रिक्रिएशन, गणेश उत्सव के बीच हत्याकांड, जानिए कितने कातिल भेजे गए जेल ?

Chhattisgarh Kawardha Murder Case Loharidih Village Story: वहीं प्रशांत के भाई दीपक साहू ने कहा कि, बेरहमी से मेरे भाई को मारा है। ऐसा किसी और के साथ न हो, इसलिए समाज के लोगों से अपील है कि वे साथ आएं और न्याय दिलाएं।

पुलिसकर्मी लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आए

Chhattisgarh Kawardha Murder Case Loharidih Village Story: झगड़े के नए वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पुलिसकर्मी एक लड़की, एक लड़के और कुछ लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं।

Chhattisgarh Kawardha Murder Case Loharidih Village Story: लाठी से पीटते ही युवक रोने लगता है। पुलिसकर्मी उसे लाठी से पीटते रहते हैं। कुछ वीडियो में ग्रामीणों को पीटते हुए भी देखा जा सकता है।

Chhattisgarh Kawardha Murder Case Loharidih Village Story: वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ महिला पुलिसकर्मी लड़की को लाठी से पीटती नजर आ रही हैं। वीडियो में आवाज बहुत साफ नहीं है, लेकिन जब भी लड़की को लाठी से पीटा जा रहा है, तो वह कराह रही है।

Chhattisgarh Kawardha Murder Case Loharidih Village Story: वीडियो में कुछ लोग कह रहे हैं… मारो… मारो… मारो। वीडियो वायरल हो रहा है। SP अभिषेक पल्लव की मौजूदगी में क्रूरता बरती जा रही है।

20 सितंबर को साहू समाज का फूटा गुस्सा

Chhattisgarh Kawardha Murder Case Loharidih Village Story: साहू समाज के जिला महामंत्री धर्मराज साहू ने बताया कि समाज की बैठक हुई है। इसमें SP अभिषेक पल्लव को सस्पेंड कर FIR और थाना प्रभारी को सस्पेंड कर FIR की मांग की है।

Chhattisgarh Kawardha Murder Case Loharidih Village Story: साथ ही मृतक के परिवारों को 1-1 करोड़ मुआवजे की मांग समेत कई मांगों को लेकर सहमति बनी है। राज्यपाल और सरकार को लेटर लिखकर मांग किए हैं। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

मीटिंग में करीब 1000 लोग शामिल हुए थे, जिसमें सियाराम साहू, तैलिक महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी, अशोक साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तैलिक महासभा, पतिराम साहू, जिला अध्यक्ष, साहू समाज, अशोक गोलू साहू, जिला महामंत्री, धर्मराज साहू, महामंत्री, साहू समाज समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।

कवर्धा हत्याकांड की पूरी कहानी ?

15 सितंबर को क्या क्या हुआ ?

  • शिवप्रकाश साहू की पेड़ पर लटकती लाश लोहारीडीह गांव से 10 KM दूर MP सीमा क्षेत्र में मिली।
  • शिवप्रकाश शनिवार दोपहर 2 बजे से लापता था।
  • उपसरपंच रघुनाथ साहू से शिवप्रकाश का सालों पुराना विवाद चल रहा था।
  • कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।
  • लाश मिलने पर शिवप्रकार के परिजनों ने रघुनाथ साहू पर हत्या का शक जताया।
  • मारपीट कर घर में आग लगा दी। इसमें रघुनाथ साहू जिंदा जल गया।
  • पुलिस को भी गांव में घुसने नहीं दिया गया, पथराव भी हुआ।
  • इसमें SP समेत कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी आई।
  • देर शाम फिर पुलिस पहुंची और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

16 सितंबर को क्या-क्या हुआ ?

  • गिरफ्तारी का दौर सुबह भी चलता रहा। 60 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
  • इसमें प्रशांत साहू और उसका पूरा परिवार भी शामिल था।
  • बेरहमी से लाठीचार्ज का वीडियो भी सामने आया है, जिसे 16 सितंबर का बताया जा रहा है।
  • शिवप्रकाश साहू का अंतिम संस्कार हुआ।
  • राघुनाथ साहू का पोस्टमॉर्टम हुआ।

17 सितंबर को क्या-क्या हुआ ?

  • पूर्व सीएम भूपेश बघेल ग्राम लोहारीडीह पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत की। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।
  • भूपेश बघेल ने थाने में पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया।

18 सितंबर को क्या क्या हुआ ?

  • हिरासत में लिए गए युवक प्रशांत माहू की मौत हो गई। पुलिस की पिटाई से मौत की बात सामने आई।
  • प्रशांत के दो भाई और मां भी पुलिस हिरासत में थी।
  • बंदी से मारपीट के आरोप में देर शाम PS ASP विकास कुमार को सस्पेंड किया गया।

19 सितंबर को क्या-क्या हुआ ?

  • प्रशांत साहू का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें भूपेश बघेल, दीपक बैज समेत कई नेता शामिल हुए।
  • अंतिम संस्कार के बाद प्रशांत साहू की मां ने रोते-बिलखते आपबीती बताई।
  • प्रशांत के भाई दीपक ने कहा कि, मेरे भाई को बेरहमी से मार दिया गया।
  • कांग्रेस ने 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया।

अब विस्तार से जानिए किसने क्या कहा ?

कवर्धा मणिपुर बन गया है- बैज

Chhattisgarh Kawardha Murder Case Loharidih Village Story: कवर्धा रवाना होने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि सरकार हालात पर काबू नहीं पा पा रही है, खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। अगर प्रशासन सजग होता तो यह घटना नहीं होती। 5-6 दिन में एस-कलेक्टर की मीटिंग हो गई, नतीजा क्या निकला?

कलेक्टर एसपी की मीटिंग चल रही है, वहां हत्याएं हो रही

कलेक्टर एसपी की मीटिंग चल रही है, वहां हत्याएं हो रही हैं। घर जल रहे हैं। मुख्यमंत्री को मानना ​​ही पड़ेगा, वे अपराध पर नियंत्रण, नशा पर नियंत्रण, अवैध शराब पर नियंत्रण के निर्देश दे रहे हैं, यही हम शुरू से कहते आ रहे हैं।

वहीं महिला पर लाठीचार्ज को लेकर बैज ने कहा कि अगर ऐसा वीडियो आया है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो जनता किस पर भरोसा करेगी। कवर्धा मणिपुर बन गया है। अगर वीडियो वायरल हुआ है तो इसकी जांच होनी चाहिए, जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए।

भूपेश ने कहा- प्रशांत साहू की मौत पुलिस हिरासत में हुई

Chhattisgarh Kawardha Murder Case Loharidih Village Story: भूपेश बघेल ने कहा था कि, इस गांव में पहले 4 दिनों में 2 हत्याएं हुईं। फिर प्रशांत साहू की मौत पुलिस हिरासत में हुई। उसके शरीर पर कई चोट के निशान हैं। उसे बुरी तरह पीटा गया, उसके पैर, कमर, पीठ, हाथ, हर जगह चोट के निशान हैं। उसकी बहुत दर्दनाक मौत हुई।

भूपेश ने कहा कि निशान बताते हैं कि पुलिस वालों ने उसे कितनी बेरहमी से पीटा। अभी सुनने में आया है कि जेल में बंद अन्य लोगों की हालत भी बहुत खराब है। कई लोग चल नहीं पा रहे हैं, खाना नहीं खा पा रहे हैं। उसका भाई उसके निशान दिखा रहा था। उसकी मां भी चल नहीं पा रही है।

ट्रेनी IPS ने की थी कैदी की पिटाई- गृहमंत्री विजय शर्मा

Chhattisgarh Kawardha Murder Case Loharidih Village Story: मामले में बुधवार रात 18 सितंबर को एएसपी विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि ट्रेनी IPS ने कैदी की पिटाई की है। सीएम के निर्देश के बाद कार्रवाई की गई है।

शर्मा ने कहा, कांग्रेस कार्यकाल में भूपेश बघेल और मोहम्मद अकबर ने मुझे जेल में डाला था, इसलिए मेरी जांच होनी चाहिए थी। यही प्रक्रिया है, जिसका हमने पालन किया है। पोस्टमॉर्टम के बाद सब स्पष्ट हो जाएगा। विसरा रिपोर्ट फोरेंसिक के लिए भेज दी गई है।

अब जानिए क्या था विवाद

दरअसल, रविवार 15 सितंबर को कवर्धा के लोहारीडीह निवासी शिवप्रकाश उर्फ ​​कचरू साहू की हत्या के शक में ग्रामीणों ने उपसरपंच रघुनाथ साहू के घर में आग लगा दी और उसे जिंदा जला दिया। घटना के दौरान लोगों ने पुलिस को गांव में घुसने नहीं दिया। पथराव में एसपी अभिषेक पल्लव समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि उपसरपंच रघुनाथ और शिव प्रकाश के बीच पुरानी रंजिश, राजनीतिक जंग और वर्चस्व की लड़ाई के चलते कवर्धा में मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। पुलिस ने 161 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 60 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें प्रशांत साहू भी शामिल था।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Show More
Back to top button