: IAS नियाज खान ने लिखा ब्राह्मण द ग्रेट पार्ट-2: कहा- बॉलीवुड सनातन का दुश्मन, ब्राह्मणों का कराएंगे शुद्धिकरण
उपन्यास का नायक ब्राह्मण शुभेंद्र उर्फ जूनियर कौटिल्य भारत को ऐसा सनातन राष्ट्र बनाना चाहता है, जहां ब्राह्मण ही सनातनपति होगा। सनातन देश में ब्राह्मण ही दंडाधिकारी, शिक्षा और पूजा-पाठ का काम करेंगे और राष्ट्र के मार्गदर्शक होंगे। वे प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के सलाहकार भी होंगे। संसद भी सनातनपति से सलाह करके कानून बनाएगी।
MP के 5 लाख कर्मचारियों को बड़ी सौगात: अब रिटायरमेंट पर डेढ़ गुना तक मिलेगी पेंशन और दूसरे लाभ, जानिए कैसे
गाय को सबसे पवित्र माना जाएगा, धर्मतंत्र बनेगा
उपन्यास के नायक की व्यवस्था में सनातन राष्ट्र में गाय को सबसे पवित्र माना जाएगा। देश की मुद्रा और सिक्कों पर गाय और बछड़े की तस्वीर होगी। चूंकि लोकतंत्र अंग्रेजों की देन है, इसलिए लोकतंत्र और धर्म को मिलाकर धर्मतंत्र बनेगा। अधिसूचना जारी करके ब्राह्मणों को विशेष नागरिक का दर्जा दिया जाएगा। ब्राह्मणों के लिए धोती, कुर्ता, लकड़ी की चप्पल और जनेऊ पहनना अनिवार्य होगा और शिखा उनके सिर की शोभा बढ़ाएगी।
अंग्रेजी कपड़ों पर प्रतिबंध लगेगा, संस्कृत केवल ब्राह्मणों की भाषा होगी
उपन्यास के नायक द्वारा देश में लागू की जाने वाली व्यवस्था में सनातन राष्ट्र में कोई भी व्यक्ति सफेद कपड़े नहीं पहन सकेगा। भारतीय परिधान को महत्व दिया जाएगा। संस्कृत केवल ब्राह्मणों की भाषा होगी। आम लोग हिंदी और क्षेत्रीय भाषाएं बोल सकेंगे। प्रेम को अपराध घोषित किया जाएगा, क्योंकि इससे समाज में अनैतिकता फैलती है। सनातन धर्म को चलाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ब्राह्मण पुजारियों को कार्यकारी मजिस्ट्रेट बनाया जाएगा।
MP में मां और दो बेटियों की हत्या: गर्दन पर धारदार हथियार के निशान, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी
इस्लामिक चरमपंथियों के खिलाफ लिखी किताब
नियाज ने इससे पहले इराक में यजीदियों पर एक नई किताब लिखी है- बी रेडी टू डाई। इसमें उन्होंने बताया है कि उत्तरी इराक के यजीदी हिंदुओं का ही एक रूप हैं। वे भी हिंदुओं की तरह सूर्य और अग्नि के उपासक हैं। इस्लामी चरमपंथियों ने उनका जमकर कत्लेआम किया है।
हिजाब का समर्थन किया
नियाज खान कई बार विवादों से घिरे रहे हैं। उन्होंने हिजाब विवाद में ट्वीट किया कि हिजाब हमारे जीवन की रक्षा करता है, यह हमें प्रदूषण से भी सुरक्षित रखता है, इसलिए हिजाब को बढ़ावा दें। इससे लोग कोरोना और वायु प्रदूषण से सुरक्षित रह सकेंगे, हिजाब या नकाब को लेकर इतना विवाद क्यों?
MP में कड़कनाथ मुर्गा का बना ATM: अंडों की होगी बरसात, 180 दिन में बन जाएंगे लखपति, जानिए कैसे होगी धनवर्षा ?
खान सरनेम भूत की तरह पीछा कर रहा है
नियाज खान ने अपने सरनेम को लेकर ट्वीट किया है। साल 2019 में नियाज खान ने अपने ट्वीट में लिखा था कि उनके नाम के साथ जुड़े खान की वजह से उन्हें अपनी सर्विस के दौरान काफी तकलीफें झेलनी पड़ी और खान सरनेम भूत की तरह उनका पीछा कर रहा है।
नौकरी में आते ही छापेमारी शुरू कर दी
नियाज की पहली पोस्टिंग 2002 में रायसेन के मंडीदीप में डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुई थी। उन्होंने नकली सामान बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमारी की थी। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिलीं। इस पर मंडीदीप और बरेली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली
अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन