: अनूपपुर जिला अस्पताल की निरीक्षण कहानी: जब मरीजों के बीच पहुंच गए कलेक्टर आशीष, शिशु वार्ड और ऑपरेशन थियेटर का inspection , पढ़िए अंदर की पूरी स्क्रिप्टेड स्टोरी
अनूपपुर। जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी लेने कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने निरीक्षण किया। वह स्वयं सघन मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं और मरीजों के स्वास्थ्य देखभाल की स्थिति का जायजा लिया।
दरअसल, जिला चिकित्सालय की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार जिला प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। विगत दिनों कलेक्टर के दौरे के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग के लिए जिला चिकित्सालय में अन्य विभाग के अधिकारियों को तैनात किया गया है।
शिशु वार्ड का निरीक्षण किया
कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के शिशु वार्ड का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने और संक्रमण से बचने के लिए प्रतिदिन चादर बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीज के वार्डों में पर्दे लगाने के साथ ही ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे मशीन के इंस्टॉलेशन कार्य का जायजा लिया।
ठेकेदार को दिए निर्देश
उन्होंने सिकल सेल मरीजो के वार्ड में जाकर उनसे स्वास्थ्य लाभ तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। महिला एवं पुरुष वार्ड में सफाई के संबंध में सफाई ठेकेदार को मौके पर निर्देश दिए।
साफ सफाई पर दिए निर्देश
उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में मरीज वार्ड व शौचालय तथा संपूर्ण परिसर की साफ-सफाई प्रतिदिन किया जाना नितांत आवश्यक है, इस कार्य को जिम्मेदारी से निभाएं।
सीटी स्कैन से संबंधित दिए निर्देश
भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने मरीज के सीटी स्कैन संबंधी आवश्यकता पर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भ्रमण के दौरान एनआरसी और डिलीवरी रूम आदि के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली।
अधिकारियों को निर्देश
जिला चिकित्सालय परिसर में बनाए जा रहे नवीन भवन का अवलोकन करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पीआईयू के साथ समन्वय कर आवश्यक निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी
गरियाबंद में 'यमराज' बने झोलाछाप डॉक्टर! : 10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित
पुष्पराजगढ़ में सड़कें जर्जर, न डॉक्टर न सोनोग्राफी सुविधा : विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम
गरियाबंद में कहीं मौत का इंजेक्शन न बन जाए इलाज ? : बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO
जंगलों में क्यों दम तोड़ रहे आदिवासी बच्चे? : बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी
कुत्ते ने काटा, डॉक्टर ने लगा दिया सांप वाला इंजेक्शन : MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन