: खाद्य मंत्री के गृह जिले में 3 मौत: पुष्पराजगढ़ में उल्टी दस्त से बैगा महिलाओं ने तोड़ा दम, 20 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती, खाक छान रहा स्वास्थ्य विभाग
प्रदेश के मंत्रियों के गृह जिले में ये हाल है तो आप प्रदेश में स्वास्थ्य व्यस्था को लेकर समझ सकते हैं. दरअसल, पुष्पराजगढ़ के ग्राम कालाडीह (महोरा) में उल्टी दस्त के कारण तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया है. इलाके में मौत के बाद मातम का माहौल है, लेकिन विभाग ग्रामीण इलाके में पांव रखने से कतरा रहा है. तीन लोगों की मौत में झिंगिया बाई, सोन गोबली, और भागवती बैगा मौत हो गई है.
MP के खाद्य मंत्री पर बड़ा आरोप: कांग्रेस विधायक ने कहा- खाद्य मंत्री बिसाहूलाल कर रहे दलाली, शिवराज सरकार को नहीं पता 5 साल में कितना खराब हुआ चावल और गेहूं
उल्टी दस्त की सूचना मिलते ही पंचायत सचिव संजय ने बीमारों को दमेहडी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया. जहां से 20 लोगों को राजेन्द्रग्राम अस्पताल रेफर कर दिया गया. 3 जनवरी को भी सभी का इलाज जारी है. कई लोगों की हालत खराब है. तीन मौत हो जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर गंभीर नहीं है. लोग जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं.
;पापा हमारे शिवराज कैबिनेट में मंत्री हैं ! PM, CM आदिवासियों के मसीहा, फिर ये विलेन कैसे ? बिसाहूलाल के बेटे ने आदिवासी परिवार को घर से किया बेदखल
1 जनवरी को BMO SK सिंह मौके पर पहुंचे थे. सभी गंभीर बीमारों को राजेन्द्रग्राम में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक दशगात्र कार्यक्रम में सभी शामिल हुए थे, जिसमें खाना खाने के बाद सभी बीमार पड़े हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है.
मामले में CMHO डॉ. एससी राय से बातचीत की गई. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी टीम गांव में मौजूद है. कैंप लगाए हुए हैं. साथ ही बीमार लोगों का राजेंद्रग्राम में इलाज जारी है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि तीन मौत के बाद भी कैंप नहीं लगाया गया गया. 4 जनवरी को कैंप लगाने की बात BMO SK सिंह कह रहे हैं.
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001
Tags :
संबंधित ख़बरें
पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी
गरियाबंद में 'यमराज' बने झोलाछाप डॉक्टर! : 10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित
पुष्पराजगढ़ में सड़कें जर्जर, न डॉक्टर न सोनोग्राफी सुविधा : विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम
गरियाबंद में कहीं मौत का इंजेक्शन न बन जाए इलाज ? : बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO
जंगलों में क्यों दम तोड़ रहे आदिवासी बच्चे? : बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी
कुत्ते ने काटा, डॉक्टर ने लगा दिया सांप वाला इंजेक्शन : MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन