: CG में हवाला कारोबारी के ठिकानों पर छापा: महादेव सट्टा की रकम करता था 'डिलीवरी', जानिए कितने लाख कैश और कहां-कहां ऑफिस ?
Hawala Trader Hideout Raided In Chhattisgarh 80 Lakh Seized: छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने हवाला कारोबारी नीरू भाई के रायपुर स्थित ठिकाने पर छापा मारा। टीम ने मौके से 80 लाख रुपए जब्त करने के साथ ही 3-4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नीरू भाई हवाला के जरिए महादेव सट्टा ऐप समेत कई ऑनलाइन ऐप और ऑनलाइन सट्टा लगाने वालों को पैसे भेजता है।
Hawala Trader Hideout Raided In Chhattisgarh 80 Lakh Seized: एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) की एएसपी ऋचा मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार रात करीब 10.30 बजे रायपुर के शंकर नगर खम्हारडीह स्थित नीरू भाई के दफ्तर में छापा मारा गया। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि नीरू भाई को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। Hawala Trader Hideout Raided In Chhattisgarh 80 Lakh Seized: बताया जा रहा है कि, नीरू भाई मुंबई में बैठकर देश के अलग-अलग जगहों पर खोले गए अपने दफ्तरों को संचालित करता है। वहीं से कई जगहों पर हवाला का पैसा जमा किया जाता है।हैदराबाद में गिरफ्तार आरोपियों ने दी नीरू भाई के बारे में जानकारी
Hawala Trader Hideout Raided In Chhattisgarh 80 Lakh Seized: दरअसल, दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के एक बड़े पैनल का भंडाफोड़ किया था। Hawala Trader Hideout Raided In Chhattisgarh 80 Lakh Seized: गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि नीरू भाई के जरिए खाईवालों का करोड़ों रुपए रायपुर और भिलाई भेजा जाता है। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) की टीम ने छापेमारी की है।ऑनलाइन सट्टा एप की काली कमाई यहां से वहां
Hawala Trader Hideout Raided In Chhattisgarh 80 Lakh Seized: मुंबई में बैठा हवाला कारोबारी नीरू भाई महादेव और दूसरे ऑनलाइन सट्टा एप की काली कमाई को यहां से वहां पहुंचाने का काम करता है। Hawala Trader Hideout Raided In Chhattisgarh 80 Lakh Seized: बताया जा रहा है कि हैदराबाद के पैनल ही नहीं, बल्कि दुर्ग और रायपुर के खाईवालों के पैनल देश में जहां भी चलते हैं, वह वहां से रकम रायपुर भिलाई भेजने का काम करता है।कई बड़े नामों का हो सकता है खुलासा
Hawala Trader Hideout Raided In Chhattisgarh 80 Lakh Seized: दुर्ग पुलिस जल्द ही हवाला कारोबारी नीरू भाई को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम मुंबई भेजेगी। बताया जा रहा है कि अगर नीरू भाई की गिरफ्तारी होती है तो पुलिस के हाथ कई ऐसे बड़े नाम लग जाएंगे, जो चौंकाने वाले होंगे। दुर्ग पुलिस नीरू भाई के लड़कों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन