: दिल दहला देने वाला हादसा: टोल नाके पर बैरियर तोड़ ट्रक ने पीछे से कार को मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा, एक की मौत
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आगरा-मुंबई हाईवे पर एक टोल पर खड़ी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. कार को 100 मीटर तक घसीटता आगे ले गया. चालक टोल नाका तोड़ ट्रक लेकर फरार हो गया, फिर वाहन छोड़कर भाग गया. हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया है. हादसा सोमवार को पनिहार टोल पर हुआ. इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
जानकारी के मुताबिक हादसे में शिवपुरी के विवेकानंद कॉलोनी निवासी प्रवेश अग्रवाल की मौत हो गई, जबकि उसके साथी अवनीश की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों सोमवार को काम से ग्वालियर गए थे और शिवपुरी लौट रहे थे. इसी बीच वह आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनिहार टोल पर पहुंचे और यहां टोल बैरियर पर लाइन में वाहन को रोक दिया. उनका टोल फास्टैग से काटा गया था और वह आगे जाने वाले थे कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी. कार से टकराने के बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका, बल्कि तेज गति से टक्कर मारते हुए भाग निकला. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार दोनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रवेश को मृत घोषित कर दिया.
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन