: GTA 5 Cheat Codes: ये हैं GTA V के सभी चीट कोड्स की लिस्ट, जानें कैसे होंगे एक्टिवेट
याद रखें कि GTA 5 चीट कोड्स गेम में अचीवमेंट्स को डिसेबल कर देते हैं और ये चीट्स GTA Online में काम नहीं करते हैं। हमने सबसे उपयोगी GTA V PC चीट्स को लिस्ट किया है।
GTA 5 PC में चीट कोड्स को कैसे इस्तेमाल करें (How to enter cheats in GTA 5 PC)
यदि आप PC पर GTA 5 खेल रहे हैं, तो कॉन्सोल लाने के लिए कीबोर्ड पर टिल्ड (~) की (key) दबाएं, जहां आप इन कोड्स को डाल सकते हैं।GTA 5 में अनलिमिटेड मनी कैसे प्राप्त करें (How to get unlimited money in GTA 5)
GTA 5 में चीट्स से अनलिमिटेड मनी प्राप्त करने का कोई तरीका नहीं है। आपको GTA 5 में पैसा बनाने के वैध तरीके अपनाने होंगे, जैसे धीरे-धीरे पैसा कमाने के लिए मिशन और साइड मिशन आदि और तेजी से पैसा कमाने के लिए कुछ अवैध तरीके जैसे शेयर बाजार में निवेश करना, गैंबलिंग (जुआ) करना या सट्टा लगाना आदि।GTA 5 में अनलिमिटेड एमो कैसे प्राप्त करें (How to get unlimited ammo in GTA 5)
GTA 5 में चीट्स के जरिए अनलिमिटेड एमो (बारूद) प्राप्त करने का कोई तरीका नहीं है। आप गेम में सभी हथियार आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन असीमित बारूद संभव नहीं है।GTA 5 PC cheats
नीचे सभी चीट कोड्स और वे क्या करते हैं, ये बताया गया है:-- PAINKILLER: पांच मिनट के लिए प्लेयर को कोई डैमेज नहीं होगा
- TOOLUP: सभी हथियार मिलेंगे
- TURTLE: हेल्थ और आर्मर फुल हो जाऐंगे
- POWERUP: स्पेशल एबिलिटी रीचार्ज होंगी
- CATCHME: तेज भागना
- GOTGILLS: तेज तैरना
- HOPTOIT: ऊंचा कूदना
- FUGITIVE: वांटेड लेवल बढ़ना
- LAWYERUP: वाटेंड लेवल घटना
- DEADEYE: बेहतर निशाना (चार बार लगातार डालने से निराशा की सटीकता बढ़ते रहेगी, लेकिन पांचवी बार डालने से चीट बंद हो जाएगा)
- HOTHANDS: विस्फोटक पंच
- HIGHEX: विस्फोटक गोलियां
- INCENDIARY: आग लगी हुई गोलियां
- LIQUOR: प्लेयर ड्रंग मोड पर आ जाता है
- SKYDIVE: पैराशूट मिलता है
- SKYFALL: बिना पैराशूट के आसमान से गिरना
- MAKEITRAIN: मौसम बदलेगा (सभी मौसम को आजमाने के लिए चीट को बार बार डाले)
- SNOWDAY: सभी कार के टायर्स फिसलने शुरू हो जाते हैं
- FLOATER: इस चीट को डालने के बाद किसी भी वाहन में बैठने पर उसका गुरुत्वाकर्षण कम हो जाएगा
- SLOWMO: गेम स्लो मोशन में चलेगा (तीन बार डालने पर गेम और स्लो होता जाएगा, लेकिन चौथी बार डालने से बंद हो जाएगा)
- JRTALENT: गेम में मौजूद किसी भी NPC के रूप में खेलें
- TRASHED: कूड़े की गाड़ी मिलेगी
- BARNSTORM: स्टंट प्लेन मिलेगा
- BANDIT: BMX साइकिल मिलेगी
- BUZZOFF: हथियारबंद हेलीकॉप्टर मिलेगा
- FLYSPRAY: खेती में इस्तेमाल होने वाला प्लेन मिलेगा
- HOLEIN1: गोल्फ कार्ट मिलेगी
- COMET: स्पोर्ट्स कार मिलेगी
- RAPIDGT: अन्य स्पोर्ट्स कार मिलेगी
- VINEWOOD: लिमोजीन (लंबी कार) मिलेगी
- ROCKET: मोटरसाइकिल मिलेगी
- OFFROAD: डर्ट बाइक मिलेगी
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन