Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: MP में एक पति से बेवफाई और दूसरे से शादी: थाने पहुंचकर पहले पति ने कहा- पत्नी दिलवा दो साहब, हमारा अब तक तलाक तक नहीं हुआ

MP CG Times

MP CG Times / Fri, Nov 19, 2021

MP में एक पति से बेवफाई और दूसरे से शादी: थाने पहुंचकर पहले पति ने कहा- पत्नी दिलवा दो साहब, हमारा अब तक तलाक तक नहीं हुआ

मध्यप्रदेश। भिंड में एक दिलचस्प मामला सामने आया है. पत्नी ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर ली. पहले पति से हर महीने भरण-पोषण भी लेती रही और दूसरे पति के साथ रहने लगी. दूसरी शादी की बात जब पहले पति को पता चली तो वह थाने पहुंच गया. पुलिस ने महिला और उसके दूसरे पति को भी बुला लिया.

पुष्पराजगढ़ में मलाईदार कुर्सी: ट्रांसफर के ढाई महीने बाद भी डटे हैं साहब, जुगाड़ से रोकी रिलीविंग, कमाई का जरिया बना अनूपपुर जिला ?

थाने में डीएसपी पूनम थापा से पहले पति ने कहा- मेरी पत्नी वापस करा दो. बिना तलाक लिए उसने दूसरी शादी कर ली, जबकि वो हर महीने मुझे से भरण-पोषण का खर्च लेती रही. इस पर महिला ने कहा कि पहला पति मुझे पसंद नहीं है.

पुष्पराजगढ़ में दर्दनाक हादसा: HP गैस से लोड वाहन ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

दरअसल, जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कौहार के रहने वाले धर्मेंद्र पुत्र रामदास जाटव की शादी 4 मार्च 2017 में भिंड निवासी राखी से हुई थी. शादी के बाद महिला करीब एक साल ससुराल में रही. धर्मेंद्र दिल्ली में जॉब करता है. कुछ दिनों तक वो अपने पति के साथ दिल्ली रही. इसके बाद वो मायके आकर रहने लगी और फिर दोबारा वापस ससुराल नहीं गई. मायके में रहकर ही महिला ने भरण पोषण का केस भी लगाया.

MP में कत्ल की खौफनाक वारदात: मां पर किए हमले का बदला लेने पत्नी रची साजिश, भाई और दोस्त ने तलवार से किया हमला, फिर दाग दी गोली

कोर्ट के आदेश पर पति धर्मेंद्र हर महीने 3500 रुपए भरण पोषण के लिए देता रहा. करीब एक साल पहले राखी ने 28 दिसंबर 2020 राय सिंह जाटव निवासी सौंधा से कोर्ट मैरिज कर ली जबकि राखी का पहले पति से तलाक नहीं हुआ है. इसका केस अभी चल रहा है.

MP में घूस लेते पटवारी गिरफ्तार: जमीन बंटवारे और नामांकन के लिए पटवारी ने मांगे थे इतने हजार, घर पर ही रिश्वत लेते धरा गया

पहले पति ने कहा- ससुराल वाले 2 लाख रुपए मांग रहे उधर, दिल्ली में जॉब कर रहे धर्मेंद्र को दूसरी शादी की भनक नहीं लगी और वह हर महीने भरण-पोषण के लिए रुपए भेजता रहा. जून महीने में उसे राखी की शादी की खबर मिली. इस पर उसने अपनी ससुराल बातचीत की. धर्मेंद्र का कहना है कि राखी के माता-पिता दो लाख रुपए केस समाप्त करने के मांग रहे हैं. उसने बताया कि मैंने राखी के दूसरे पति राय सिंह और उनके परिजनों से बातचीत की. उन्होंने राखी की मांग को जायज ठहराया. इसके बाद धर्मेंद्र आवेदन लेकर पिछले महीने महिला थाने पहुंचा.

थाने में दूसरा पति बोला- पहली शादी की जानकारी नहीं उधर, राखी के दूसरे पति राय सिंह ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि राखी की पहले भी शादी हो चुकी है. महिला डीएसपी थापा का कहना है कि दोनों पक्षों को सुना गया है. महिला ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी की है. इस मामले में कानून प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होगी.

अमान्य है दूसरी शादी ग्वालियर हाईकोर्ट के एडवोकेट दीपक पांडेय के मुताबिक, हिंदू विवाह अधिनियम 13ए के तहत दूसरी शादी से करने से पहले तलाक लिया जाना जरूरी है. यदि बिना तलाक लिए शादी की है तो वो अमान्य रहेगी. पत्नी या पति छिपकर दूसरी शादी करता है तो आईपीसी की धारा 494 और 420 का मुकदमा दर्ज होता है. यदि इस दौरान भरण पोषण महिला लेती रहती तो न्यायालय के आदेश पर दी गई राशि की रिकवरी भी कराई जा सकती है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन