Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: Samsung के Galaxy Z Fold 6 Ultra के लॉन्च में हो सकती है देरी

News Desk / Wed, Jul 10, 2024


दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy Z Fold 6 Ultra बुधवार को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च होने की कम संभावना है। इससे पहले बताया गया था कि कंपनी आगामी Galaxy Z 6 Fold स्मार्टफोन के एक थिनर वर्जन पर कार्य कर रही है। इसे Ultra या Slim मॉडल के तौर पर बड़ी स्क्रीन के साथ लाया जा सकता है। 

WinFuture की रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग ने इस स्मार्टफोन का लॉन्च टाल दिया है। कंपनी के लिए स्मार्टफोन के फोल्डेबल सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बढ़ सकता है क्योंकि हाल ही में Motorola ने Razr 50 Ultra को पेश किया था, जिसका मुकाबला सैमसंग के आगामी Galaxy Z Flip 6 से होगा। इसके अलावा Honor का Magic V3 भी चीन में जल्द पेश किया जाएगा। 

Motorola के Razr 50 Ultra और Honor के Magic V3 का डिजाइन Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Z Fold 6 की तुलना में मॉडर्न हो सकता है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में बड़ी कवर स्क्रीन है, जबकि Honor का Magic V3 सबसे स्लिम फोल्डेबल स्मार्टफोन होने की संभावना है। हाल ही में मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के फोल्डेबल स्मार्टफोन शिपमेंट ट्रैकर से पता चला था कि Huawei का इस वर्ष की पहली तिमाही में फोल्डेबल स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मार्केट में पहला स्थान था। इसने पहली बार सैमसंग को पीछे छोड़ा था। पहली तिमाही में Huawei और Honor की शिपमेंट्स क्रमशः लगभग 460 प्रतिशत और 257 प्रतिशत बढ़ी हैं। सैमसंग की शिपमेंट्स में 42 प्रतिशत की गिरावट हुई है। 

चीन की स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का Mix Fold 4 भी इस महीने लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष चीन में पेश किए गए Mix Fold 3 की जगह लेगा। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को कंपनी के पहले क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi Mix Flip के साथ पेश किया जा सकता है। Xiaomi Mix Fold 4 और Mix Flip को बीजिंग के Changping में कंपनी की स्मार्ट फैक्टरी में बनाया जाएगा। इस फैक्टरी की कैपेसिटी वार्षिक लगभग एक करोड़ स्मार्टफोन्स बनाने की है। Mix Fold 4 में कंपनी के पिछले स्मार्टफोन की तुलना में बड़ा कैमरा आइलैंड दिख रहा है। इसमें चार Leica ब्रांडेड कैमरा और LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन में Leica Summilux लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 
 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन