: Nayanthara Twin Babies: सरोगेसी के जरिए मां बनीं एक्ट्रेस नयनतारा!
News Desk / Mon, Oct 10, 2022
Nayanthara Twin Babies: सरोगेसी के जरिए मां बनीं एक्ट्रेस नयनतारा! (Photo Credit: Social Media)
New Delhi:
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) को कौन नहीं जानता. एक्ट्रेस को अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है. साथ ही वह कई सारी साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में काम कर चुकीं हैं. एक्ट्रेस के लाखों दीवाने हैं, और अब वह उनके लिए एक खुशखबरी लेकर आई हैं. जी हां आपने सही सुना, नयनतारा और उनके पति विगनेश शिवम् (Vignesh Shivam) अपनी जिंदगी के नए सफर में कदम रख चुके हैं. बता दें कि दोनो नें हाल ही में ही अपने दो जुड़वा बच्चों का स्वागत किया. यह खबर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और फॉलोअर्स तक पहुंचाई.
आपको बता दें कि, 6 साल से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद, नयनतारा और विग्नेश शिवन ने पिछले साल जून में शादी की थी. उनके ग्रैंड शादी समारोह में रजनीकांत (Rajnikanth), शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और कई अन्य सिनेमा सितारों ने भाग लिया. अब, नयनतारा और विग्नेश शिवन माता पिता बन चुके हैं. विग्नेश शिवन ने अपने ट्विटर पर माता-पिता बनने की खबर की घोषणा की थी, और लिखा कि " नयन और मैं अम्मा और अप्पा बन गए हैं. हम जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं. हमारी सभी प्रार्थनाएं, हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद और सभी को मिलाकर, हमारे लिए 2 धन्य बच्चों के रूप में साथ आए हैं युइर और उलगम.".
Nayan & Me have become Amma & Appa❤️
We are blessed with
twin baby Boys❤️❤️
All Our prayers,our ancestors’ blessings combined wit all the good manifestations made, have come 2gethr in the form Of 2 blessed babies for us❤️😇
Need all ur blessings for our
Uyir😇❤️& Ulagam😇❤️ pic.twitter.com/G3NWvVTwo9— Vignesh Shivan (@VigneshShivN) October 9, 2022
इसके अलावा बता दें कि कपल नें अपने बच्चों का नाम 'युइर' (Uyir) और 'उलगम' (Ulagam) रखा है. तमिल भाषा में युइर का मतलब लाईफ है ओर उलगम का मतलब व्लर्ड यानी दुनिया है. विग्नेश शिवन ने जुड़वां बच्चों की पहली तस्वीरें भी साझा की हैं. जिसमें कपल को अपने बेबीस के साथ देखा जा सकता है. घोषणा के बाद नयनतारा और विग्नेश शिवन के लिए शुभकामनाएँ की मानो बाढ आ गई हो साथ ही कुछ ही देर में उनकी तस्वीरें वायरल भी हो गई.
यह भी पढे़ं - Bigg Boss 16: Nimrit Kaur पर भड़की Priyanka Chaudhary,कहा ये
इसी बीच, फैंस हैरान हैं क्योंकि स्टार कपल ने केवल तीन महीने पहले शादी की थी, और एक्ट्रेस को गर्भावस्था के दौरान भी नहीं देखा गया था. लेकिन ऐसा लग रहा है कि दंपति ने सरोगेसी के जरिए बच्चों को जन्म देने का विकल्प चुना है. हालाँकि, युगल माता-पिता बन गए हैं और हम युगल को जीवन में नई ज़िम्मेदारियाँ निभाने की कामना करते हैं.
संबंधित लेख
First Published : 10 Oct 2022, 01:27:51 PM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन