Logo
Breaking News Exclusive
जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार

: पाबंदी, मनाही और सुरक्षा: MP में इस तारीख से खुलेंगे कॉलेज और यूनिवर्सिटी, जानिए कैसी रहेगी व्यवस्था ?

MP CG Times / Fri, Sep 10, 2021

भोपाल। स्कूलों के बाद मध्य प्रदेश के बाद कॉलेज (College) और यूनिवर्सिटी (University) खोलने का फैसला लिया गया है. उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने बताया कि प्रदेश के सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी 15 सितंबर (15 september) से भौतिक रूप से शुरू होंगे. इस दौरान टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की 100 फीसदी उपस्थिति और छात्रों की 50 फीसदी उपस्थिति में कक्षाएं संचालित होगी. MP में 15 सितंबर से खुलेंगे कॉलेज और यूनिवर्सिटी इस दौरान स्टाफ और छात्रों को वैक्सीनेशन के फर्स्ट डोज (First Dose of Vaccination) का प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य होगा. अगर छात्रों की संख्या ज्यादा होगी तो सुरक्षा मानकों के आधार पर अलग-अलग समूह बनाकर प्रायोगिक एवं शैक्षणिक कार्यों को संपादित करने के निर्देश दिए हैं. इस दौरान अधोसंरचना की उपलब्धता और स्थानीय परिस्थिति को देखते हुए संस्था प्रमुख निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे. इस दौरान ऑनलाइन क्लासेस भी चलती रहेगी. शिक्षा मंत्री ने बताया कि सभी शैक्षणिक संस्थाओं में छात्रों की पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी भी शुरू की जाएगी. इसमें केवल पंजीकृत विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा. लाइब्रेरी में प्रवेश के पूर्व कर्मचारियों/विद्यार्थियों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत शारीरिक तापमान, आवश्यक रूप से मास्क का इस्तेमाल, हाथों को सेनेटाइज करने और पुस्तकालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. पुस्तकालय अध्ययन कक्ष में भी 50% क्षमता के साथ उपस्थिति होगी. छात्रावास और मैस भी होंगे शुरू उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने बताया कि कॉलेज और यूनिवर्सिटी में मैस भी शुरू होंगे. हालांकि हॉस्टल को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा. शुरुआत में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के लास्ट ईयर के छात्रों के लिए हॉस्टल खोले जाएंगे. इस दौरान छात्रावास परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग, सेनिटाइजेशन एवं सभी विद्यार्थी की थर्मल स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जायेगी. हॉस्टल में डायनिंग हॉल, रसोई, स्नानागार और शौचालय की स्वच्छता की सतत निगरानी होगी. छात्रावास में स्टॉफ के अतिरिक्त अनावश्यक लोगों का प्रवेश वर्जित होगा. किसी भी विद्यार्थी अथवा स्टॉफ में कोविड-19 के लक्षण प्रकट होने पर उसे तुरन्त आइसोलेशन के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो यह सुनिश्चित होगा. छात्रावासों में राज्य हेल्पलाइन नंबर और स्थानीय अस्पताल आदि के नंबर सूचना पटल पर प्रदर्शित किए जायेंगे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन