: घर के 'चिराग' ने जला दिया घर: बेटे की इस हरकत से तंग आकर मां-बाप ने खा लिया जहर, एक साथ निकली माता-पिता की अर्थी
ये घटना देवास के पुंजापुरा की है. जहां अपने इकलैते बेटे से (Son Torture His Parents) परेशान हो चुके माता-पिता ने मजबूरन जहर खा लिया. रिश्तेदारों-पड़ोसियों की मानें तो बेटा ऑनलाइन सट्टा (Online Gambling), ऑफलाइन गैम्बलिंग का आदी था और पिता की गाढ़ी कमाई को बार-बार दांव पर लगाकर हार जाता था.
जानकारी के मुताबिक पुंजापुरा निवासी 50 वर्षीय ताराचंद राजपूत (Tarachand Rajpoot) व उनकी 45 वर्षीय पत्नी ममता राजपूत अपने इकलौते बेटे गोपाल की प्रताड़ना से तंग थे, जिसके चलते उन्होंने एकसाथ जान (Husband Wife Suicide) देने का फैसला किया और दोनों जहर खाकर मौत की नींद सो गए. उपचार के लिए दोनों को इंदौर ले जाया गया, पर बीच रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई. पोस्टमार्टम कराने के बाद शाम को पुंजापुरा में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया.
बेटाबताया जा रहा है कि गोपाल अपनी गलत आदतों की वजह से हमेशा कर्ज में डूबा रहता था और कर्ज के दलदल से निकलने के लिए दुकान-मकान-बैंक जहां से पैसा मिलने की संभावना रहती, वहां से रुपए निकालकर जुए-सट्टे में उड़ा देता था. ताराचंद व ममता ने अपने बेटे को सुधारने की बहुत कोशिशें की, लाखों रुपए बर्बाद करके भी उसे सुधार नहीं पाये.
उसे काम-धंधे में लगाने का प्रयास भी किया, लेकिन ये सारी कोशिश बेकार गई. अपने कपूत बेटे के आवारापन व समाज में हो रही बदनामी के चलते दंपति ने जहर खाकर अपनी जान (Husband Wife Suicide) दे दी. वहीं पुलिस इस मामले की जांच की बात तो कह रही है, बाकी सवाल पर चुप्पी साध लेती हैTags :
संबंधित ख़बरें
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ?
20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन