Logo
Breaking News Exclusive
महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग

अमरकंटक रिसॉर्ट में युवती का मिला शव : नए साल पर बुक की थी कमरा नंबर-4, फंदे पर लटकती मिली लाश, जानिए कहां की रहने वाली थी

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक में शुक्रवार को एक युवती का शव रिसॉर्ट के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना बांधा–कपिलधारा मार्ग स्थित अमरकंटक रिसॉर्ट की है। युवती कमरे में अकेले ठहरी हुई थी।

घटना की जानकारी रिसॉर्ट मैनेजर प्रकाश पांडे ने अमरकंटक थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

कमरा नंबर-4 में ठहरी थी युवती

थाना प्रभारी एलबी तिवारी के अनुसार, एक जनवरी को युवती अमरकंटक रिसॉर्ट के कमरा नंबर-4 में किराए पर ठहरी थी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जब रिसॉर्ट स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

खिड़की से देखने पर हुआ खुलासा

काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर स्टाफ को शक हुआ। खिड़की से झांककर देखने पर युवती का शव सीलिंग फैन से दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

यूपी की रहने वाली थी मृतका

मृत युवती की पहचान कंचन कुमारी (19 वर्ष), पिता महेश चंद्र के रूप में हुई है। वह उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के कोल क्षेत्र की निवासी थी। फिलहाल युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमॉर्टम

इस मामले में थाना प्रभारी एलबी तिवारी ने बताया कि युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन