Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

डिंडोरी में 3 टुकड़ों में बिखरा मिला बच्चे का शव : 5 दिन से लापता था 5 साल का मासूम, हत्यारों ने बेरहमी से की हत्या

मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। करंजिया थाना क्षेत्र के तरेरा गांव से पिछले पांच दिनों से लापता एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे का शव सोमवार को गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर घने जंगल में बरामद हुआ है।

दिल दहला देने वाली बात यह है कि हत्यारों ने मासूम के शरीर को बेरहमी से तीन टुकड़ों में काट दिया था। इस खौफनाक मंजर को देखकर सर्चिंग टीम के सदस्यों और पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए।

पिता के पीछे अनजाने में जंगल की ओर निकल गया था मासूम इमरान

पुलिस और पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तरेरा गांव निवासी इख्तियार खान बीते बुधवार (17 जून) को सुबह के समय घर से पास के जंगल में सूखी लकड़ी लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनका 5 साल का बेटा इमरान सुबह सोकर उठा और नींद में ही अपने पिता के पीछे-पीछे अनजाने में जंगल की तरफ चल दिया। घर के अन्य सदस्यों को लगा कि बच्चा अपने पिता इख्तियार के साथ ही सुरक्षित जंगल गया है।

लकड़ी लेकर लौटे पिता, तब खुला बच्चे के गायब होने का राज

दोपहर के समय जब इख्तियार खान सिर पर लकड़ी का गट्ठर लेकर अकेले घर लौटे, तो उन्होंने परिजनों से इमरान के बारे में पूछा। पिता की बात सुनते ही पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई और तब जाकर मासूम के लापता होने का पता चला।

परिजनों ने आनन-फानन में पहले पूरे आस-पड़ोस, खेतों और गांव में बच्चे की सरगर्मी से तलाश की। जब इमरान का कहीं कोई सुराग नहीं मिला, तो रोते-बिलखते माता-पिता ने करंजिया थाने पहुंचकर बच्चे की गुमशुदगी (Missing) की रिपोर्ट दर्ज कराई।

चलाया गया था सघन सर्चिंग अभियान, सोशल मीडिया पर भी जारी थी अपील

मासूम बच्चे के लापता होने की संवेदनशीलता को देखते हुए डिंडोरी पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। पिछले 4 दिनों से पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीण लगातार तरेरा के जंगलों और आसपास के गांवों में सघन सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे थे।

बच्चे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से प्रसारित की गई थीं ताकि कोई सुराग मिल सके। लेकिन सोमवार को जैसे ही तलाशी दल जंगल में थोड़ा अंदर पहुंचा, वहां मासूम इमरान का क्षत-विक्षत शव तीन अलग-अलग हिस्सों में पड़ा मिला।

अस्पताल के बजाय मौके पर ही बुलाई डॉक्टरों की टीम

घटना की भयावहता को देखते हुए डिंडोरी जिले के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की गंभीरता और फॉरेंसिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए डॉक्टरों की एक विशेष पैनल टीम को सीधे घटनास्थल (जंगल) पर ही बुलाया गया है, जहां शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम (Post-Mortem) की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

किसी तांत्रिक क्रिया या पुरानी रंजिश की आशंका

पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि यह किसी तांत्रिक क्रिया या पुरानी रंजिश के तहत की गई बेरहम हत्या है, या फिर किसी जंगली जानवर ने बच्चे को अपना शिकार बनाया है। हालांकि, शव के तीन टुकड़ों में मिलने की स्थिति प्रथम दृष्टया सोची-समझी हत्या की ओर इशारा कर रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन