Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

डिंडौरी में एक ही परिवार के दो चिराग बुझे : भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं

डिंडौरी (मध्य प्रदेश)। प्रदेश के डिंडौरी जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आमगांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां महज 24 घंटे के भीतर दो नाबालिग रिश्तेदारों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पहले 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हुई और उसके अंतिम संस्कार से लौटने के महज एक घंटे बाद ही उसकी नाबालिग बहन (रिश्तेदार) ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

एक ही परिवार में दो मासूमों की इस तरह अचानक हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरा गांव गहरे सदमे में है।

रात को नहीं खाया खाना, सुबह बिस्तर पर मिली 15 वर्षीय छात्र की लाश

पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय मृतक किशोर कक्षा 9वीं का छात्र था। परिजनों ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से किसी दस्तावेज (Documents) संबंधी काम को लेकर अमरपुर के चक्कर काट रहा था।

11 जुलाई की रात उसने खाना खाने से इनकार कर दिया था। अगली सुबह जब मां उसे जगाने के लिए कमरे में गई, तो वह मृत अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शाम को गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अंतिम संस्कार से लौटी बहन, 1 घंटे बाद घर में मिली लाश

जांच में यह दर्दनाक पहलू सामने आया कि मृतक किशोर की एक नाबालिग रिश्तेदार बहन भी उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट गई थी। परिजनों के मुताबिक, भाई की मौत से वह अंदर तक टूट चुकी थी और श्मशान घाट में पूरे समय बिलख-बिलखकर रोती रही।

शाम करीब 4 बजे वह श्मशान घाट से अकेले अपने घर लौटी। इसके करीब एक घंटे बाद जब परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे, तो वह भी फंदे पर झूलती मिली। भाई के गम में बहन द्वारा भी मौत को गले लगा लेने से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने कायम किया मर्ग, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

24 घंटे के भीतर हुई इन दो मौतों को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का बयान

दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही मौतों के सटीक कारणों और इसके पीछे की वजहों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन