: MP में कांग्रेस ने लगाई मोहब्बत की दुकान: सभी धर्मों के धर्मगुरुओं को किया आमंत्रित, बांटे धार्मिक तोहफे
Congress set up love shop in MP: इस चुनावी साल में कहीं नफरत भरे बयानों का बाजार गर्म है तो कहीं राजनीति. जबलपुर में मंगलवार को कांग्रेस ने प्यार की दुकान लगा ली और वह भी शहर के बीचोबीच। मोहब्बत की दुकान में कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना, प्रदेश महासचिव सौरभ शर्मा समेत (Congress set up love shop in MP) कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसके अलावा कांग्रेस के इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं को भी आमंत्रित किया गया था.
सभी धर्मों के धर्मगुरुओं को आमंत्रित किया गया और लोगों के बीच उनकी इच्छा के अनुसार धार्मिक उपहार (Congress set up love shop in MP) भी बांटे गए, जिसमें कांग्रेस ने नगर के नागरिक केंद्र में प्रेम का मंच सजाया, इतना ही नहीं राहगीरों को कांग्रेसियों ने गुलाब के फूल भी बांटे. कांग्रेस यहां प्यार की दुकान सजाकर बैठी थी, लेकिन उसके निशाने पर बीजेपी थी. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा के शासन में देश में नफरत बढ़ रही है, इसलिए उन्होंने अपने नेता राहुल गांधी के संदेश पर सभी धर्मावलंबियों में प्रेम बढ़ाने का प्रयास किया है. कांग्रेस के इस कार्यक्रम में हिंदू धर्मगुरु पंडित संजय तिवारी 'शांडिल्य महाराज', ईसाई धर्मगुरु पादरी राज इब्राहिम, मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना चंद और सिख समुदाय के राजेंद्र सिंह छाबड़ा मौजूद थे. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सौरभ शर्मा ने बताया कि कांग्रेस द्वारा पूरे देश में प्यार बांटा जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा कर लोगों में प्यार बांटा है. आज जबलपुर में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने एक ही मंच पर अपना संदेश साझा कर भाईचारे की मिसाल पेश की है। [caption id="attachment_28363" align="alignnone" width="512"]
love shop open in madhya pradesh[/caption]Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन