: MP की सियासत में काला कौआ की एंट्री: कांग्रेस नेता ने सिंधिया को बताया अपशगुन, कहा वह राजनैतिक रूप से मामा की तेरहवीं करके जाएंगे
ग्वालियर. मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में ग्वालियर चंबल क्षेत्र बड़े नेताओं का गढ़ बन गया है. इसी कड़ी में आज कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ग्वालियर पहुंचे. जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा है कि मैं चार राज्यों का दौरा करके आया हूं और दावा करता हूं कि चारों राज्यों में कांग्रेस बहुमत से जीत रही है.
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में हमारी सरकार बन रही है. वहीं, मिजोरम में संभव है कि हम मिली-जुली सरकार बनाएं. उन्होंने कहा कि बीजेपी पांचों राज्यों में चुनाव हार रही है और कांग्रेस सरकार बना रही है. मामा की तेरहवीं करके मानेंगे सिंधिया इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा खुद को काला कौआ कहने पर प्रमोद तिवारी ने कहा, 'हमारे यहां काले कौए को बड़ा अपशकुन माना जाता है. पिछली बार सिंधिया हमारे साथ थे, हम हार गए, अब वह भाजपा के साथ हैं. अब ये तय है कि बीजेपी का सफाया हो जाएगा. क्योंकि कहा जाता है कि अगर काला कौआ किसी के सिर पर बैठ जाए तो उसके साथ बुरा होता है और अब बीजेपी के सिर पर सिंधिया बैठे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि श्राद्ध से काला कौआ भी जुड़ा हुआ है, इसलिए संभव है कि राजनीतिक तौर पर मामा की तेरहवीं करके जाएंगे. बीजेपी धर्म के सहारे राजनीति कर रही है बीजेपी द्वारा कांग्रेस को रामभक्त कालनेमी कहे जाने पर प्रमोद तिवारी ने कहा, 'कांग्रेस हमेशा सनातन में विश्वास रखती है और मैं खुद हिंदू हूं, ब्राह्मण हूं और भगवान राम में आस्था रखता हूं, लेकिन ये मेरी आस्था का सवाल है, मैं उन्हें राजनीति में नहीं लाता. बीजेपी की स्थिति यह है कि वह महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बात नहीं करती. चीन लद्दाख में हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है, क्या बीजेपी इन सभी मुद्दों पर बात करेगी? इसलिए वह धर्म का सहारा लेकर राजनीति कर रहे हैं. मर्यादा पुरूषोत्तम राम का नाम ले रहे हैं और राजनीति में मर्यादा का इस्तेमाल ठीक नहीं है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली
अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन