: गर्भाशय बलून टैम्पोनैड: बीजापुर में पहली बार एनीमिया से पीड़ित महिला की हुई डिलीवरी, इस विधि का हुआ उपयोग
बीजापुर में पहली बार एनीमिया से पीड़ित महिला की हुई डिलीवरी। - फोटो : संवाद
विस्तार
रक्त अल्पता और प्रसव के बाद हो रहे अत्यधिक रक्त स्राव और एनीमिया से जूझते मरीज का आंतरिक टैम्पोनैड विधि से जिला अस्पताल बीजापुर में उपचार किया गया। जिसके बाद स्वस्थ रूप में मरीज को डिस्चार्ज किया गया।
जिला अस्पताल के पेशेंट केयर के स्तर में गिरावट को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने भी गहरी नाराजगी जताई थी। हाल में ही स्त्रीरोग विशेषज्ञ सहित अन्य विभागों में चिकित्सकों की हुई नियुक्तियों के बाद से जिला अस्पताल में मरीज उपचार में गुणात्मक सुधार होता नजर आ रहा है।
जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. यशवंत ध्रुव ने बताया कि मरीज को जुड़वां बच्चों प्रसव के बाद एटोनिक गार्भाशय और ट्रॉमाटिक पोस्टपार्टम हेमरेज और गंभीर एनीमिया के साथ भर्ती किया गया था।
स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन पापरीकर और डॉ. गणेश बारगेजे की देखरेख में पीपीएच प्रबंधन सहित मरीज को गंभीर एनीमिया से बाहर लाया गया और स्वस्थ हालत में मरीज का डिस्चार्ज किया गया है। उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि इस रोगी में पीपीएच प्रबंधन के लिए आंतरिक टैम्पोनैड का उपयोग किया गया था। गंभीर और अति जोखिम पूर्ण आंतरिक पीपीएच प्रबंधन के लिए इस विधि का उपयोग जिला अस्पताल बीजापुर में संभवत: पहली बार किया गया है।
यह भी जानें
गर्भाशय का रक्तरसाव रोकने के लिए इस विधि का इस्तमाल किया जाता है। इसे गर्भाशय बलून टैम्पोनैड कहा जाता है। यह उपचार पहले बीजापुर में नहीं होता था। यहां पहली बार इस विधि से उपचार किया गया हैं। बताया जा रहा है क बीजापुर में एनीमिया पीड़ित महिला की डिलीवरी करवाई गई यह बड़ी बात है । इस तरह के मामलों में पहले मरीज को जगदलपुर रेफर कर दिया जाता था। बीजापुर से जगदलपुर से की दूरी 165 किमी है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन