: जालिम पत्नी ने आशिक से पति को मरवा डाला: बॉयफ्रेंड ने शराब पिलाई, फिर फरसे से काट दिया गला, लवर से बोली थी- निपटा दो उसको
Wife got her Husband Killed by her Lover In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में एक महिला ने ड्राइवर के प्यार में अपने पति की हत्या करवा दी। पत्नी ने प्रेमी से कहा कि आज उसे खत्म कर दे। इस पर प्रेमी ने पहले पति को खूब शराब पिलाई, फिर कुल्हाड़ी से गर्दन और सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
छत्तीसगढ़ में ब्लैक पैंथर की एंट्री: वन मंत्री ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है Melanistic Leopard Achanakmar ?
Wife got her Husband Killed by her Lover In Chhattisgarh: कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सोमवार को उमा गुप्ता (34) और उसके प्रेमी विश्वनाथ चौधरी (43) को गिरफ्तार किया है। एक सप्ताह पहले 22 जुलाई को बलरामपुर के राजपुर निवासी वीरेंद्र गुप्ता का खून से लथपथ शव बिहारपुर गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मिला था। उसके चेहरे पर चोट के कई निशान थे। 25 जुलाई को सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान हुई थी।
छत्तीसगढ़ में बारिश का प्रलय काल: झमाझम बारिश के बीच बह गए पुल, जानिए कैसा है ग्रामीण इलाकों का हाल ?
आरोपी पहले वीरेंद्र के घर ड्राइवर था
Wife got her Husband Killed by her Lover In Chhattisgarh: एमसीबी एएसपी अशोक वाडेगांवकर ने बताया कि अंबिकापुर के मायापुर निवासी विश्वनाथ चौधरी पहले वीरेंद्र के घर ड्राइवर था। 21 जुलाई को दोनों जनकपुर गए थे। इसलिए उस पर शक था। पूछताछ में उसने बताया कि उसने वीरेंद्र गुप्ता की पत्नी उमा गुप्ता के कहने पर हत्या की है।
पत्नी ने ही रची थी हत्या की साजिश
Wife got her Husband Killed by her Lover In Chhattisgarh: आरोपी ने पुलिस को बताया कि उमा हमेशा विश्वनाथ चौधरी से शिकायत करती थी कि वीरेंद्र उसे मारता-पीटता है। वह अपने प्रेमी पर उसे रास्ते से हटाने का दबाव बना रही थी। विश्वनाथ ने वीरेंद्र को किसी काम के बहाने अपनी कार से जनकपुर चलने को कहा। उसने विश्वनाथ से कहा कि आज उसे खत्म कर देना। छत्तीसगढ़ में मां-बेटी की हत्या कर जलाया: मां का किचन में और बेटी का बरामदे में पड़ा मिला शव, इलाके में फैली सनसनीजब वह शौच के लिए रुका तो कुल्हाड़ी से काट दिया
Wife got her Husband Killed by her Lover In Chhattisgarh: साजिश के तहत विश्वनाथ ने कार में कुल्हाड़ी रखी थी। वे दोपहर करीब दो बजे जनकपुर गए थे। देर रात लौटते समय रास्ते में दोनों ने शराब पी। बिहारपुर के पास शौच के लिए रुके तो विश्वनाथ ने कुल्हाड़ी से वीरेंद्र की गर्दन पर वार कर दिया।
Wife got her Husband Killed by her Lover In Chhattisgarh: उसने उसके चेहरे और माथे पर कई वार किए। इससे वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी कुछ दूरी पर फेंक दी और वहां से भाग गया। देर रात उसकी कार सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया शव का अंतिम संस्कार: पिता की मौत के बाद अंतिम-संस्कार के नहीं थे पैसे, अस्पताल में शव छोड़कर जा रहे थे दिव्यांग बच्चे
दोनों के बीच था प्रेम प्रसंग, मंदिर में की थी शादी
Wife got her Husband Killed by her Lover In Chhattisgarh: पूछताछ में दोनों ने बताया कि विश्वनाथ चौधरी पहले वीरेंद्र के घर आता-जाता था। इसी बीच उसका उमा गुप्ता से प्रेम संबंध हो गया। वर्ष 2022 में वीरेंद्र एक मामले में जेल चला गया। इसी दौरान दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। वीरेंद्र एमपी से अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त था। कोरिया जिले के चरचा थाने और मनेंद्रगढ़ थाने में भी मामला दर्ज है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन