: रायपुर में धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा और तोड़फोड़: एक घर में जुटे थे 100 से ज्यादा लोग, बजरंग दल ने किया विरोध, पुलिस बल तैनात
धर्मांतरण की शिकायत मिली थी
इस मामले में बजरंग दल के जिला अध्यक्ष योगेश सैनी ने बताया कि, आसपास के ग्रामीणों ने हमसे धर्मांतरण की शिकायत की थी। उनके परिवार के कई सदस्यों का धर्मांतरण कराया गया है। इसके बाद हम मौके पर पहुंचे। टाटीबंद के पास एक घर के अंदर 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। अंदर धर्मांतरण चल रहा था। कार्यकर्ताओं ने घर को घेर लिया।
पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग
इस हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर आमानाका पुलिस समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने बीच-बचाव कर हंगामा शांत कराया। हंगामे के दौरान घर के अंदर जमकर तोड़फोड़ भी हुई। इस मामले में बजरंग दल की मांग है कि धर्म परिवर्तन कराने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच कर रही है।
जांच में जुटी पुलिस
आमानाका थाना प्रभारी सुनील दास का कहना है कि हमें एक घर में हंगामे की सूचना मिली थी। अफसरों के निर्देश पर मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया गया। अब पुलिस इस मामले में प्रारंभिक जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज कर रही है।
क्लब में नाबालिगों को शराब परोसने पर हंगामा
शनिवार देर रात तक क्लब में शराब परोसने की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी रायपुर पहुंच गए थे। उनका आरोप है कि हाइपर क्लब समेत वीआईपी रोड के दूसरे क्लबों में नाबालिगों को शराब परोसी जा रही थी।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। इस मामले में कार्यकर्ताओं ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन