Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: अक्षम बुजुर्गों को निश्शुल्क कराएंगे हरिद्वार-ऋषिकेश यात्रा कलयुग के श्रवण कुमार अभियान की 12वीं यात्रा

News Desk

News Desk / Fri, Oct 14, 2022

अक्षम बुजुर्गों को निश्शुल्क कराएंगे हरिद्वार-ऋषिकेश यात्रा कलयुग के श्रवण कुमार अभियान की 12वीं यात्रा

Publish Date: | Fri, 14 Oct 2022 11:54 AM (IST)

रायपुर। हर बुजुर्ग के मन में तीर्थयात्रा करने की चाहत होती है, लेकिन आर्थिक अभाव के चलते बुजुर्ग तीर्थयात्रा पर नहीं जा पाते। साथ ही ऐसे बुजुर्ग जिन्हें तीर्थयात्रा पर ले जाने वाला कोई नहीं है। ऐसे बुजुर्गों को सिंधी समाज की संस्था बढ़ते कदम के नेतृत्व में इस साल हरिद्वार-ऋषिकेश की यात्रा पर ले जाया जा रहा है। यात्रा पूरी तरह से निश्शुल्क होगी। ट्रेन की टिकट, नाश्ता, भोजन, ठहरने और तीर्थ का भ्रमण कराने का पूरा खर्च संस्था उठाएगी।

बढ़ते कदम संस्था के अध्यक्ष राजकुमार मंगतानी, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश मध्यानी एवं मीडिया प्रभारी राजू झमनानी ने बताया कि संजीवनी वृ़द्धाश्रम के बुजुर्गों समेत 260 बुजुर्गों को मां मंशा देवी, हरकी पौड़ी स्नान, रामझूला, लक्ष्मण झूला एवं अन्य मंदिरों का दर्शन कराया जाएगा।

40 सेवादार करेंगे सेवा

यात्रा में बुजुर्गों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए 40 सेवादार भी साथ जा रहे हैं। एक-एक सेवादार को आठ-आठ बुजुर्गों की देखभाल की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही आकस्मिक चिकित्सा के लिए डाक्टर भी साथ में रहेंगे। यात्रा के संयोजक सुनील नारवानी, अमर लखवानी, किशोर पंजवानी एवं बंटी जुमनानी ने सेवादारों को जिम्मेदारी साैंपी है। इनमें से कुछ सेवादार एक दिन पहले रवाना होंगे और होटल में ठहरने, भोजन, भ्रमण करने वाहनों की व्यवस्था करेंगे। अन्य कार्यकर्ता ट्रेन में बुजुर्गों को ले जाने, यात्रा मार्ग में भोजन, नाश्ता, चिकित्सा की व्यवस्था संभालेंगे।

बढ़ते कदम के संयोजक इंद्र कुमार डोडवानी एवं संस्था के पूर्व अध्यक्ष नंदलाल मूलवानी ने बताया कि तीर्थयात्रा की फोटोग्राफी, वीडियो शूटिंग करा कर उसकी सीडी बनाकर सभी तीर्थयात्रियों को एक स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान किया जाएगा।

26 को रवाना होकर 31 को लौटेंगे

निश्शुल्क यात्रा 26 अक्टूबर को उत्कल एक्सप्रेस बिलासपुर से दोपहर 2.40 बजे रवाना होेगी। तीन दिन विविध मंदिरों का भ्रमण करके 30 अक्टूबर को सुबह 6 बजे हरिद्वार से उत्कल एक्सप्रेस निकलकर 31 को वापस राजधानी पहुंचेंगे।

Posted By: Ashish Kumar Gupta

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन