Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: Electricity Hike In Chhattisgarh: केंद्र सरकार ने महंगा किया कोयला, अब बिजली भी होगी महंगी- भूपेश बघेल

News Desk

News Desk / Thu, Sep 15, 2022

Electricity Hike In Chhattisgarh: केंद्र सरकार ने महंगा किया कोयला, अब बिजली भी होगी महंगी- भूपेश बघेल
रायपुर । बिजली के दाम बढ़ने के बाद शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिजली अभी और महंगी होगी। रायगढ़ से भेंट मुलाकात कार्यक्रम से वापस लौटने पर हैलीपैड पर मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि तीन-चार हजार रुपये प्रति टन की जगह अगर विदेशों से 15 से 18 हजार रुपये टन का कोयला आएगा तो उत्पादन महंगा होगा ही।
महंगे कोयले का अभी पूरा असर आना बाकी है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार के एजेंडे में सेवा नहीं है। आम आदमी की परेशानियों से इनको कोई मतलब नहीं है। कोयला ढो रहे हैं, जिससे केंद्र को फायदा हो रहा है। लेकिन सैकड़ों पैसेंजर ट्रेन बंद करने के बाद भी कोयला नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार ने कोयला महंगा कर दिया है, बिजली भी महंगी होगी। बिजली के दाम अभी तो थोड़े बढ़े हैं, अभी और बढ़ेंगे। 12 समुदाय के अनुसूचित जनजाति में शामिल होने पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भाजपा ने स्वीकार किया कि पिछले 15 सालों तक रमन सरकार में मात्रात्मक त्रुटि थी। आखरी बार केंद्र में भी उनकी सरकार थी, तब भी उनकी नहीं सुनी गई। 12 जातियों को मात्रात्मक त्रुटि के कारण बहुत दिक्कतें होती थी। बच्चों के सर्टिफिकेट नहीं बन पा रहे थे। उनको योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था. इसलिए हमने नीति आयोग की बैठक में मांग रखी थी। केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के सवाल पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रजातंत्र का लगातार चीरहरण कर रही है। सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। धनबल से खरीद फरोख्त किया जा रहा है। प्रजातंत्र पर भाजपा को विश्वास नहीं है। भाजपा का ऐसा कार्य लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। इन्हीं सब परिस्थितियों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई है। राहुल के साथ पदयात्रा में शामिल होंगे बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुस्र्वार शाम को केरल के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री बघेल केरल के कोल्लम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह सात से 11 बजे तक चार घंटे राहुल के साथ पदयात्रा करेंगे। इसके बाद वे शाम को रायपुर लौट आएंगे।
Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन