: Police Naxalite Encounter in Bijapur: बस्तर के कोर नक्सल इलाके में घुसी फोर्स, मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर
Police Naxalite Encounter in Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार देर शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है. पुलिस ने मारे गए नक्सलियों के शवों के साथ हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए हैं. जवानों ने नक्सली कैंप को भी नष्ट कर दिया है. यह मुठभेड़ जिले के बेदरे थाना क्षेत्र में हुई.
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली बेदरे थाना क्षेत्र के जंगल में जुटे हुए हैं. यहां नेशनल पार्क एरिया कमेटी के हार्डकोर नक्सली मौजूद हैं. इसके बाद बीजापुर से पुलिस बल की एक टुकड़ी मौके पर भेजी गई. जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे तो नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया. इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया. दोनों तरफ से फायरिंग दोनों तरफ से करीब 20 से 25 मिनट तक फायरिंग हुई. जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया. जिसमें दो नक्सलियों के शव बरामद किये गये. इसके साथ ही हथियार और विस्फोटक समेत नक्सलियों के दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी मिली हैं. नक्सली कैंप भी ध्वस्त कर दिया गया पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सली कैंप भी ध्वस्त कर दिया गया है. मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है. मुठभेड़ शुक्रवार देर रात हुई. शनिवार (16 मार्च) को ऑपरेशन के बाद जवान जिला मुख्यालय लौटेंगे। इसके बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन